लाइव टीवी

हृतिक रोशन के गाने पर भाई-भाभी ने स्टेज पर किया ऐसा करारा डांस, जोर-जोर से चिल्लाने लगे शादी में आए लोग

Updated Aug 20, 2022 | 06:00 IST

Dance Video: शादी में ऐसे-ऐसे कपल डांस करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है। ऐसा ही एक कपल शादी के इस वीडियो में जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
डांस का वीडियो
मुख्य बातें
  • शादी के मौके पर भाई-भाभी ने किया जबरदस्त डांस
  • हृतिक रोशन के गाने पर किया जबरदस्त डांस
  • भाई-भाभी का डांस देखकर हैरान रह गए शादी में आए मेहमान

Dance Video: सोशल मीडिया पर शादी के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी में जो डांस होते हैं, उनके वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। शादी समारोह में आए रिश्तेदार भी डांस समारोह को मिस नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा मजा डांस देखने में ही आता है। शादी में ऐसे-ऐसे कपल डांस करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है। ऐसा ही एक कपल शादी के इस वीडियो में जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा देता है। डांस का यह वीडियो आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग कपल का डांस जमकर पसंद कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भाई-भाभी ने अपने डांस से स्टेज पर कहर ढा दिया है। आप भी देख सकते हैं कि शादी समारोह में इस कपल ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो- 

कपल ने अपने डांस से जीत लिया दिल

वीडियो को इंडियन डांस फेडरेशन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले स्टेज पर एक महिला सेनोरिटा गाने पर डांस कर रही होती है। वह संगीत की धुन पर गाने का हर स्टेप फॉलो करती नजर आती है। इसके बाद महिला स्पेनिश अंदाज में खुद को फैन करने लगती है। फिर वहां पर दुल्हन का भाई आता है। दुल्हन के भाई डांस कर रही महिला के पति भी हैं। इसके बाद दोनों पूरे उत्साह के साथ स्टेज पर डांस करने लगते हैं। दोनों गाने का एक-एक स्टेप फॉलो करते दिखाई देते हैं। दोनों ने गाने पर जो मूव्स दिखाए, उससे शादी में मौजूद लोग सीटियां बजाने लगते हैं। वीडियो को लाखों बार देखा और पसंद किया जा चुका है।