लाइव टीवी

'हरे कृष्णा' का जाप करती है ये चिड़िया, अंदाज देखकर लोगों को आंखों पर नहीं हो रहा यकीन, वीडियो वायरल

Bird Chant Hare Krishna Amazing Video Goes Viral on Social Media
Updated Aug 01, 2022 | 11:01 IST

Bird Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चिड़िया का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'हरे कृष्णा' का जाप करते हुए दिखाई दे रही है। चिड़िया का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
Bird Chant Hare Krishna Amazing Video Goes Viral on Social MediaBird Chant Hare Krishna Amazing Video Goes Viral on Social Media
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
चिड़िया का अनोखा अंदाज
मुख्य बातें
  • चिड़िया का अनोखा अंदाज
  • 'हरे कृष्णा' का जाप करते हुए आई नजर
  • बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं लोग

Bird Cute Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Cute Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जो सीधे लोगों के दिल को छू लेते हैं। जबकि, कई वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक नन्ही चिड़िया का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में चिड़िया भगवान का भजन करते हुए नजर आ रही है। इस बात पर आपको भले ही यकीन ना हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। 

ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां आपको कई बार ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल जाएंगी, जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक चिड़िया का अंदाज देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जो दिखाई नहीं दे रहा है चिड़िया से बातें कर रहा है। शख्स हरे कृष्ण का जाप करता है। पीछे-पिछे चिड़िया भी हरे कृष्ण कहते हुए नजर आ रही है। चिड़िया के इस अंदाज को देखकर एक पल के लिए लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Video: ट्रैफिक पुलिसवाले ने 'यमला पगला दीवाना' गाने से मचाया ऐसा धमाल, सड़क पर झूमने लगे हजारों लोग

चिड़िया का अनोखा अंदाज...

हो सकता है इससे पहले आपने भी इस तरह का वीडियो नहीं देखा हो। अब यह वीडियो, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@itsTanu22' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चिड़िया की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।