लाइव टीवी

Viral: महिला का पर्स लेकर उड़ गया पक्षी, फिर जो हुआ वीडियो देख कहेंगे- 'क्या किस्मत है?'

Updated Nov 08, 2021 | 14:18 IST

महिला के बगल में पर्स, मोबाइल फोन और डब्बा रखा है। अचानक एक पक्षी वहां आता है और पर्स लेकर उड़ जाता है। महिला उस पक्षी की ओर भागती है। लेकिन, तब तक पक्षी पर्स लेकर 'नौ दो ग्यारह' हो जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इस पक्षी ने तो कमाल कर दिया...
मुख्य बातें
  • पक्षी ने बिगाड़ दिया महिला का खेल
  • पैसों से भरा पर्स लेकर उड़ गया पक्षी
  • बेहद मजेदार है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक पक्षी महिला का पर्स लेकर उड़ जाता है। उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

जरा सोचिए, आप कहीं आराम से बैठे हैं और अचानक कोई पक्षी वहां जाए आपकी चीजें उड़ा ले जाए तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है आप परेशान हो जाएंगे और सामान को वापस पाने के लिए हाथ-पैर मारेंगे। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वह एक पार्क में आराम से बैठी थी। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला के बगल में पर्स, मोबाइल फोन और डब्बा रखा है। अचानक एक पक्षी वहां आता है और पर्स लेकर उड़ जाता है। महिला उस पक्षी की ओर भागती है। लेकिन, तब तक पक्षी पर्स लेकर 'नौ दो ग्यारह' हो जाता है। वीडियो...

'पैसों से भरा पर्स ले उड़ा पक्षी'

वीडियो में आपने देखा किस तरह महिला उसके पीछे-पीछे भागती है। लेकिन, उसे पर्स वापस नहीं मिल पाता है। महिला काफी परेशान हो जाती है। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, सात हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।