लाइव टीवी

Funny Video: आपस में लड़ रहे थे दो पक्षी, फिर बीच में बकरी ने आकर जो किया वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Updated Sep 07, 2021 | 15:07 IST

Funny Video: दो टर्की पक्षी आपस में जबरदस्त तरीके से लड़ रहे थे। तभी लड़ाई को रोकने के लिए बकरी ने एंट्री ली। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पक्षियों की जबरदस्त लड़ाई...
मुख्य बातें
  • दो टर्की पक्षियों के बीच मजेदार लड़ाई
  • बीच में बकरी ने किया गजब कमाल
  • वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

ये तो हम सब जानते हैं जिस तरह इंसानों के बीच आपस में 'लड़ाइयां' होती हैं, ठीक उसी तरह जानवर भी आपस में लड़ते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

कुछ जानवर दिखने में बेहद खतरनाक होते हैं, जबकि कुछ को देखकर उन पर प्यार उमड़ता है। क्योंकि, कुछ जानवरों का अंदाज दिल जीतने वाला होता है। अब इस वीडियो में ही देखिए, जिस तरह से दो टर्की पक्षी आपस में लड़ रहे हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। इतना ही नहीं इस लड़ाई में बीच-बचाव करने पहुंची बकरी ने जो किया उसे देखकर तो और लोग ठहाके लगा रहे हैं। दरअसल, दो टर्की पक्षी मजेदार तरीके से आपस में लड़ रहे थे कि अचानक लड़ाई को रोकने के लिए बीच में बकरी आ गई। दोनों पक्षी इसके बाद भी शांत नहीं हुए वो लड़ते ही रहे। जब दोनों नहीं मानें तो बकरी पीछे हट गई और फिर दोनों को जबरदस्त टक्कर मारी। इसके बावजूद दोनों लड़ाई करने के लिए तनतना रहे थे। देखें मजेदार वीडियो...

पक्षियों की मजेदार लड़ाई...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी छूट रही होगी। साथ ही सोच रहे होंगे वाह क्या लड़ाई है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@fred035schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।