लाइव टीवी

Viral Video: बर्थडे पर मां से मिला ऐसा गिफ्ट, देखकर बच्चे ने दिया जबरदस्त रिएक्शन, दिल जीत लेगा वीडियो

Updated Sep 09, 2021 | 15:45 IST

Birthday Gift Video: एक स्पेशल बच्चे को उसके जन्मदिन पर मां ने मोबाइल फोन गिफ्ट किया। गिफ्ट देखकर बच्चा खुशी से झूम उठा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बर्थडे गिफ्ट देखकर खिलखिला उठा बच्चा...
मुख्य बातें
  • बर्थडे पर बच्चे को मां से मिला शानदार गिफ्ट
  • गिफ्ट देखकर खुशी से झूम उठा बच्चा
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

कहते हैं इस दुनिया में मां से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता। कई बार बच्चों को बचाने के लिए मां अपनी जान तक दांव पर लगा देती है। लेकिन, वह कभी भी अपने बच्चे को दुखी या कष्ट में नहीं देख सकती। हालांकि, हर मां-बाप कोशिश करते हैं कि वह अपने बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा सके। ऐसे में जब किसी बच्चे को उसकी पसंदीदा चीज जब मिलती है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। खासकर, बर्थडे पर वो गिफ्ट मिल जाए तो फिर क्या कहना? ऐसा लगता है सारा जहान उसे मिल गया हो। एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बर्थडे पर जब एक बच्चे को मां से गिफ्ट मिलता है तो उसे देखकर उसका चेहरा खिलखिला उठता है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

किसी भी बच्चे के लिए उसका जन्मदिन सबसे खास होता है। उस दिन उसे उम्मीद रहती है कि माता-पिता से उसे बेस्ट गिफ्ट मिलेगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में देख सकते हैं स्पेशल बच्चे को उसकी मां स्पेशल डे पर एक गिफ्ट देती है। बच्चा बड़े मन से गिफ्ट को खोलता है और जैसे ही देखता है कि गिफ्ट में स्मार्टफोन है तो वह खुशी से झूम उठता है। बच्चा तुरंत फोन को चूमता है और फौरन गले से लगा लेता है। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला वीडियो

बच्चे का अंदाज और उसकी मासूमियत लोगों का दिल जीत रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Hatindersinghr3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर दिल जीतने वाले कमेंट भी किए हैं।