लाइव टीवी

Viral Video: 'तूफानी' डांस करने के चक्कर में लड़के के साथ हुआ ऐसा खेल, वीडियो मचा रहा धमाल

Updated Sep 23, 2021 | 09:51 IST

Dance Viral Video: कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें डांस का काफी शौक होता है। एक लड़का भी कुछ 'तूफानी' डांस करना चाह रहा था। लेकिन, परिणाम कुछ ऐसा हुआ जिसे देख लोग ठहाके लगा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
डांस करने के चक्कर में हो गया खेल...
मुख्य बातें
  • 'हाहाकारी' डांस कर रहा था लड़का
  • डांस करते-करते गिर पड़ा लड़का
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

Dance Viral Video: आज कल लोगों में फेमस होने का जुनून सवार है। इसके लिए लोग हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं। कई बार लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, तो कई बार मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इनके वीडियो 'बवाल' मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में एक लड़का 'हाहाकारी' डांस कर कुछ अलग करना चाहता था। लेकिन, उसके साथ जो खेल हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। क्योंकि, स्टाइल मारने के चक्कर लड़के ने खुद अपनी भद्द पिटवा ली। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। लेकिन, कुछ लोग इस तरह डांस करते हैं, जिन्हें देखकर ही हंसी छूट जाती है। अब इस लड़के को ही देख लीजिए, अलग अंदाज में डांस करने की कोशिश कर रहा है। लोग हौसला भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन, जैसे ही लड़का फ्लिप मारता है उसके साथ खेल हो जाता है और वह कपड़े में लटपटाते हुए गिर पड़ता है। लड़के की हालत देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो...

बेहद मजेदार है वीडियो

जिस तरह की घटना घटी उसे शायद ही लड़का कभी भूल पाए। लेकिन, वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और चटकारे लेते हुए रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।