लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट कर ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, अब उसकी मां के साथ चलाया अफेयर

Updated Feb 20, 2021 | 09:38 IST

एक 24 वर्षीय गर्भवती माँ का दावा है कि उसके प्रेमी और बच्चे के पिता का उसकी अपनी माँ (प्रेमिका की मां) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Loading ...
प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को धोखा देकर उसकी मां से किया अफेयर
मुख्य बातें
  • प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को धोखा देकर प्रेमी ने उसकी मां से किया अफेयर
  • गर्लफ्रेंड का हुआ बुरा हाल, प्रेमी बोला- नहीं पड़ता है कोई फर्क
  • फिलहाल गर्लफ्रेंड की मां के साथ अलग से रहा है प्रेमी

नई दिल्ली: एक 24 वर्षीय गर्भवती प्रेमिका उस समय हैरान रह गई जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी का उसी की मां (प्रेमिका की) के साथ अफेयर चल रहा है। 29 साल का ब्वॉयफ्रेंड पिछले काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा था और गर्लफ्रेंड की मां के साथ ही रिलेशन में था। जैसे ही गर्लफ्रेंड को इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गई।

मामला इग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर का है जहां 24 साल की जेस एल्ड्रिज ने बताया कि उसका प्रेमी, रयान शेल्टन, उसकी माँ, जॉर्जीना के साथ भाग गया। प्रेमिका जेस को यह बात तब पता चली जब वह अपने नवजात बेटे को अस्पताल से घर लेकर लौटी। जेस ने बताया, 'यह बहुत बड़ा विश्वासघात है। आपने नवजात से प्यार होने की बजाय उसकी दादी से प्यार हो गया है.. आप पिता नहीं हो सकते।' जेस का रयान से पहले से ही एक बच्चा है।


 दरअसल यह परिवार (प्रेमी, प्रेमिका और प्रेमिका की मां) एक साथ रह रहे थे ताकि जॉर्जीना अपने पोते की देखभाल करने में मदद कर सके। एल्ड्रिज और शेल्टन के दो बच्चे हैं, एक बेटी, जिसका नाम जॉर्जीना, 1 और नवजात बेटा रूबेन है। प्रेमिका जेस बताती हैं, 'हम लॉकडाउन के दौरान महीनों तक घर में एक साथ रहे थे। यह इतना कठिन था, खासकर रयान और मां हमेशा इतने फ्लर्टी रहे थे। मैं इतना असहज महसूस कर रहा थी, यह एक भयानक अनुभव था।'

एल्ड्रिज का दावा है कि उसने एक बार शेल्टन को उसकी माँ के बट को छूते हुए पकड़ा था, लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद जब उसने अपनी मां से इसे लेकर सवाल किया तो उसने इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं चल रहा है।

जनवरी में रूबेन को जन्म देने के लिए जब एल्ड्रिज को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो मां के तेवर बदल गए। और इसके बाद वह प्रेमी के साथ भाई गई। रयान अपनी गर्लफ्रेंड जेस को चीट करने के फैसले पर कायम हैं और वे उसकी मां जॉर्जिना को लेकर अपना प्यार भी पब्लिकली कबूल चुके हैं। रयान का कहना है कि उसे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं एल्ड्रिज का कहना है कि वह अब टूट चुकी हैं उसके लिए यह भयावह अनुभव था।