लाइव टीवी

ऐसा क्या हुआ कि ट्रक देखते ही सड़क पर लेट-लेटकर नाचने लगे लड़के, Video देखकर चौंक जाएंगे

Updated Jul 13, 2022 | 10:06 IST

Dance On Truck Horn: इस वीडियो में कई सारे लड़के एक ट्रक देखने के बाद सड़क पर लेट-लेटकर नाचते दिखाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सड़क पर नाचने लगे लड़के
मुख्य बातें
  • सड़क पर आ रहे ट्क के सामने लेट गए लड़के
  • ट्रक की आवाज आते ही सड़क पर लगे नाचने
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहुत ही फनी वीडियो

Dance On Truck Horn: आपने उन्मादी लड़कों को अक्सर सड़क पर उछल-कूद करते देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई सारे लड़के एक ट्रक देखने के बाद सड़क पर लेट-लेटकर नाचते दिखाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। दरअसल, वीडियो में कई बाइक सवार लड़के एक ट्रक को देखकर सड़क पर लेट जाते हैं और उछल-उछलकर नागिन डांस करते दिखाई देते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कि कई सारे लड़के बाइक पर खड़े हैं। कुछ लड़के जमीन पर भी खड़े नजर आते हैं। इसी बीच वहां से एक ट्रक गुजरने लगता है। जैसे ही ट्रक उन लड़कों को पास आती है। लड़कों को उसकी हॉर्न सुनाई देती है। ट्रक का हॉर्न सुनकर लड़के उस पर थिरकने लगते हैं। दरअसल, ट्रक के हॉर्न से नागिन की धुन आती है। जिसे सुनकर बाइक से जा रहे लड़के अपनी गाड़ी रोक लेते हैं और सड़क पर उतरकर डांस करने लगते हैं। वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-

ट्रक के सामने लेटकर नाचने लगते हैं लड़के

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रक के आगे बाइक से कई लड़के जा रहे हैं। हालांकि, ट्रक की आवाज सुनकर वह रुक जाते हैं। इसके बाद लड़के अपनी बाइक सड़क के किनारे पार्क करते हैं। फिर जैसे ही ट्रक उन लड़कों के नजदीक आता है। लड़के ट्रक की तरफ इशारा करते हैं। इसके बाद ट्रक का ड्राइवर 'नागिन' ट्यून बजा देता है। इसके बाद उत्साहित लड़के फुल एनर्जी के साथ डांस करने लगते हैं। कई लड़के उत्साहित होकर जोर-जोर से चिल्लाने भी लगते हैं। 

ये भी पढ़ें- दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश

आप देख सकते हैं कि एक लड़का सड़क पर रेंगते हुए सांप की तरह चलता नजर आता है। इस लड़के की हरकत देखकर बाकी लड़के हंसने लगते हैं। वीडियो को किरण अरुण कडुपाटिल नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'एक बहाना चाहिए।'