लाइव टीवी

Video: झूले से हो रही थी दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री, अचानक टूट गई रस्सी, देखें फिर क्या हुआ?

Updated Dec 13, 2021 | 15:28 IST

रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। आज कल हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी एंट्री बेहद शानदार हो। इसी कड़ी में एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री झूले से हो रही थी। गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एंट्री के दौरान गिर पड़े दूल्हा-दुल्हन
मुख्य बातें
  • झूले से हो रही दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री
  • अचानक टूट गई झूले की रस्सी
  • दूल्हा-दुल्हन धड़ाम से नीचे गिर पड़े

सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इन वीडियोज को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, दूल्हा-दुल्हन की जब ग्रैंड एंट्री हो रही थी उस वक्त ऐसी घटना घटी जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। आज कल हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी एंट्री बेहद शानदार हो। इसी कड़ी में एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री झूले से हो रही थी। गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। दोनों को ऊपर उठाया जा रहा था। तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर धड़ाम से गिर पड़े। दोनों को गिरता देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और सारे लोग दूल्हा-दुल्हन की ओर दौड़े। देखें वीडियो...

बेहद खौफनाक नजारा

दोनों को मामूली चोटें आई। लेकिन, जिस तरह से दोनों गिरे बड़ी घटना घट सकती थी। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@amandeep14' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।