लाइव टीवी

मुंह में नोट दबाकर ऐसे नाची दुल्हन, बारातियों के उड़ गए होश; दूल्हे का भी खुला रह गया मुंह

Updated Sep 18, 2022 | 11:42 IST

Dulhan Dance Video: वीडियो में डांस कर रही दुल्हन का नाम आयुषी है, जो अपनी ही बारात में फुल जोश के साथ नाचती दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं दुल्हन ने वजनदार लहंगा पहना हुआ है। इसके बाद भी वह ढोल की बीट्स पर गजब का भांगड़ा कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का डांस
मुख्य बातें
  • दुल्हन ने अपने डांस से जमकर लूटी महफिल
  • मुंह में नोट दबाकर जमकर नाची दुल्हन
  • दुल्हन का डांस देखकर दूल्हे का खुला रह गया मुंह

Dulhan Dance Video: भारतीय शादियों में डांस न हो तो वह शादी अधूरी मानी जाती है। दुल्हा और दुल्हन का डांस लोगों को बहुत पसंद आता है। इन दिनों एक दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमाल की बात यह है कि दुल्हन बारात के आने के बाद दूल्हे और बारातियों के सामने ही करारा डांस करती है। इस दौरान वह अपने मुंह में नोट दबाकर ऐसे नाचती है, जिसे देखकर बारातियों के होश उड़ जाते हैं।

मुंह में नोट दबाकर नाचती है दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन बिंदास अंदाज में जबरदस्त डांस करती है, जिसे देखकर दूल्हा भी उसका दीवाना हो जाता है। वीडियो में डांस कर रही दुल्हन का नाम आयुषी है, जो अपनी ही बारात में फुल जोश के साथ नाचती दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं दुल्हन ने वजनदार लहंगा पहना हुआ है। इसके बाद भी वह ढोल की बीट्स पर गजब का भांगड़ा कर रही है। सबसे हैरान करने वाला नजारा तब देखने को मिलता है, जब वह अपने मुंह में नोट दबाकर बारातियों की तरह डांस करने लगती है। देखें वीडियो- 

मजेदार भांगड़ा करती है दुल्हन

दुल्हन का ऐसा अंदाज देखकर बारातियों के भी होश उड़ जाते हैं। शायद ही किसी ने दुल्हन का ऐसा अंदाज पहले देखा होगा।यहां तक कि दूल्हे ने भी जब दुल्हन का डांस देखा तो उसे यकीन नहीं हुआ। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक कई मिलियन्स व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। दुल्हन का स्वैग देखकर लोग उसके फैन हो रहे हैं। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि इतने भारी लहंगे में दुल्हन कैसे भांगड़ा कर पा रही है। वीडियो को @ipglitz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।