लाइव टीवी

शादी के दिन भी डोल गया दुल्हन का मन, सामने दिखी ऐसी चीज कि खुद पर नहीं कर पाई कंट्रोल

Updated Jun 26, 2022 | 11:22 IST

Foodie Bride Video: सोशल मीडिया पर आपने दुल्हनों को भी गोलगप्पे खाते देखा होगा। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन का गोलगप्पे देखकर मन डोल जाता है। इसके बाद वह अपनी शादी के दिन भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाती है। दुल्हन गोलगप्पों पर टूट पड़ती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का वीडियो

Foodie Bride Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय शादियों में खूब सारा चटपटा और लजीज खाना बनता है। शादी में आए मेहमानों को चटपटा खाना बेहद पसंद होता है। इसके साथ ही स्नैक्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। अगर आप शादियों में जाते होंगे तो देखा होगा कि गोलगप्पे (Golgappas) के स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ लगती है। गोलगप्पे लगभग सभी को पसंद होते हैं। हालांकि लड़कियों को गोलगप्पे बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा पसंद होता है।

सोशल मीडिया पर आपने दुल्हनों को भी गोलगप्पे खाते देखा होगा। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन का गोलगप्पे देखकर मन डोल जाता है। इसके बाद वह अपनी शादी के दिन भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाती है। इसके बाद यह दुल्हन गोलगप्पों पर टूट पड़ती है। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग दुल्हन को गोलगप्पा प्रेमी बता रहे हैं। वीडियो देखने में काफी फनी भी है। 

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

लाल जोड़े में सजी दुल्हन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल जोड़े में सजी खूबसूरत दुल्हन एक डायनिंग टेबल के सामने बैठी है। अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशन्स से दुल्हन गजब ढा रही है। दुल्हन के सामने ही खाने का सामान भी रखा हुआ है। इनमें से दुल्हन जो चीज खाने के लिए चुनती है, वह गोलगप्पे हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन को गोलगप्पे खाने का इतना मन कर रहा है कि वह खुद अपने हाथों से इसमें खट्टा पानी भरती है। इसके बाद खूब मजे से चटकारे लेते हुए गोलगप्पे खाने लगती है। देखें वीडियो- 

वीडियो को makeoverbysg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी दुल्हन को टैग करें जिसे गुपचप पसंद है।' वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है। अब तक वीडियो को 15 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं, वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक कर लिया है।