लाइव टीवी

VIDEO: शादी में दुल्हन की ऐसी ग्रैंड एंट्री, एकटक होकर देखते रह गए लोग, आपकी नजरें भी नहीं हटेगी

Updated Apr 20, 2022 | 18:24 IST

Bride Viral Video: आज कल हर दुल्हन की इच्छा होती है कि उसकी एंट्री काफी अलग हो। इसी कड़ी में एक दुल्हन की ऐसी एंट्री हुई जिसे देखकर सोशल मीडिया की 'दुनिया' दंग रह गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन की धांसू एंट्री
मुख्य बातें
  • हर कपल अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं
  • एक दुल्हन ने गुब्बारों के साथ इस तरह एंट्री ली मेहमान देखते रह गए
  • सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Bride Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे नजरें नहीं हटती। शादी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दुल्हन की ऐसी धांसू एंट्री हुई जिससे लोगों की नजरें नहीं हट रही थी। वीडियो देखने के बाद हो सकता है आपकी नजरें भी ना हटे। क्योंकि, इस तरह दूल्हा-दुल्हन की एंट्री बहुत कम ही देखने को मिलती है। 

आज कल हर कपल अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए ना केवल अजीबोगरीब उपाय किए जाते हैं बल्कि 'पानी' की तरह पैसा भी बहाया जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। ये तो हम सब जानते हैं कि नए चलन में दुल्हन की एंट्री पर सबसे ज्यादा फोकस होता है। कहीं झूले से दुल्हन की एंट्री होती है, तो कहीं घोड़े से, लेकिन इस वीडियो में एक दुल्हन सीधे 'आसमान' से एंट्री लेती है। दुल्हन को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई परी जमीन पर आ रही है। सैकड़ों गुब्बारे पर सवार होकर जिस तरह दुल्हन नीचे उतरती है उससे लोगों की नजरें नहीं हटती। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral Video: पहले चोरी की फिर जमकर भांगड़ा करने लगा, चोर का अंदाज देख दंग रह गए लोग

दुल्हन की धांसू एंट्री

वीडियो देखकर तो समझ ही गए होंगे कि ये विदेश का मामला है। हालांकि, विदेशों में लड़की माता-पिता या फिर किसी रिश्तेदार के साथ एंट्री लेते हैं। लेकिन, इस दुल्हन ने कुछ हटकर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sposiamovi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं और तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। कई लोग तो इसे सपने जैसा बता रहे हैं।