लाइव टीवी

अनोखी शादी! दूल्हा-दुल्हन ने निकाली JCB से बारात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Updated Oct 04, 2021 | 10:46 IST

Bride Groom Funny Viral Video: पाकिस्तान से एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है जिसे देखकर लोग एक पल के लिए दंग रह गए। यहा एक ऐसी बारात निकली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन ने तो कमाल कर दिया...
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान में अनोखी शादी का मामला
  • JCB से दूल्हा-दुल्हन ने निकाली बारात
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

Bride Groom Funny Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार तो लोग ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ को देखकर तो लोगों की हंसी भी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो तरह के वीडियो छाए रहते हैं। शादी का एक ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने JCB से बारात निकाली। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी छूट रही है। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आमतौर पर शादियों में आलीशान गाड़ी या फिर पारंपरिक वाहनों पर बारात निकलती है। लेकिन, पाकिस्तान से एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है जिसे देखकर लोग एक पल के लिए दंग रह गए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन तैयार होकर JCB में आगे खड़े होकर शादी के लिए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग पीछे भी खड़े हैं। इस दौरान दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं और काफी मजेदार एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। आलम ये है कि दूल्हा-दुल्हन का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो...

JCB से निकली बारात...

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग जहां इस वीडियो को जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' इस दुनिया में आखिर कैसे-कैसे लोग हैं'। एक ने लिखा, ' ये खुशी है या दर्द'। इसके अलावा लोग वीडियो पर काफी मजेदार इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।