लाइव टीवी

VIRAL VIDEO: दुल्हन ने आखिरी वक्त में पूछा- 'शादी क्यों कर रहे हो'? दूल्हे ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Updated Dec 09, 2021 | 10:09 IST

शादी-विवाह में अक्सर हंसी-मजाक चलते रहता है। कई बार दूल्हा-दुल्हन मजाक करते हैं, जबकि कई बार मेहमान भी मजे लेते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन ने जिस तरह का सवाल दूल्हे से किया और फिर लड़के ने जो जवाब दिया उसे सुनकर एक पल के लिए सब दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो
मुख्य बातें
  • मंडप में दुल्हन ने किया अजीबोगरीब सवाल
  • दूल्हे का जवाब सुनकर सब चौंक गए
  • सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

सोशल मीडिया पर शादियों के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। इतना ही नहीं इन वीडियोज को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं।

शादी-विवाह में अक्सर हंसी-मजाक चलते रहता है। कई बार दूल्हा-दुल्हन मजाक करते हैं, जबकि कई बार मेहमान भी मजे लेते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन ने जिस तरह का सवाल दूल्हे से किया और फिर लड़के ने जो जवाब दिया उसे सुनकर एक पल के लिए सब दंग रह गए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शादी की तैयारियां चल रही हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ काफी संख्या में लोग वहां बैठे हैं और पंडित जी रस्में पूरी करा रहे हैं। अचानक दुल्हन दूल्हे से पूछती है कि आखिर तुम शादी क्यों करना चाहते हो? इस पर दूल्हा बिना देरी किए कहता है कि मुझे जीवन में शांति नहीं चाहिए। देखें वीडियो... 

दूल्हे ने सबको हिला डाला...

दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन समेत वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। हालांकि, बाद में सारे लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। एक पल के लिए दुल्हन नाराजगी भी जताती भी है। लेकिन, लोगों को अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theweddingbrigade' नाम के अकाउंट से शेयर  किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों ने लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।