लाइव टीवी

Video: अचानक दुल्हन पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने लगा लड़का, फिर दूल्हे ने तो गजब ही कर दिया

Updated Nov 16, 2021 | 13:11 IST

किसी भी शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। कुछ रस्मों को देखकर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में डंडे मारने की रस्म निभाई जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कमाल है शादी का ये वीडियो...
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है शादी का ये वीडियो
  • दुल्हन पर डंडे बरसाने लगा लड़का
  • दूल्हे ने फिर लड़के का कर दिया बुरा हाल

सोशल मीडिया पर शादियों के भी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, रस्म निभाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अब यह वीडियो लोगों के बीछ छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

किसी भी शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। कुछ रस्मों को देखकर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में डंडे मारने की रस्म निभाई जा रही है। आप देख सकते हैं एक लड़का पहले धीरे-धीरे दुल्हन को डंडे मार रहा है। लेकिन, अचानक वह ताबड़तोड़ डंडे बरसाने लगता है। लड़के को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे किसी बात पर गुस्सा आ गया है। लेकिन, दूल्हा ये सब बर्दाश्त नहीं कर सका और फिर उसे लड़के को जोरदार थप्पड़ मारने लगा। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

मजाक-मजाक में बिगड़ गया खेल...

वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह मजाक-मजाक में माहौल गरमा गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'vinay_chauhan_rajput' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।