लाइव टीवी

शादी वाले दिन गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने भी बाराती से कर ली शादी

Updated Jan 08, 2021 | 09:42 IST

कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक दुल्हा शादी के दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया जिसके बाद दुल्हन ने एक बाराती से शादी करने का फैसला किया।

Loading ...
गर्लफ्रेंड के साथ भागा दूल्हा,तो दुल्हन ने बाराती से की शादी
मुख्य बातें
  • बाराती बनकर पहुंचा था शख्स लेकिन दुल्हन को साथ लेकर लौटा
  • कर्नाटक में शादी के दिन गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया था दूल्हा
  • दुल्हन के परिवार की रजामंदी के बाद एक बाराती से हुई दुल्हन की शादी

बेंगलुरु: कर्नाटक के चिकमगलूर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है लेकिन दूसरी तरफ इस वाकये के दौरान दुल्हन की तारीफ भी की जा रही है। दरअसल यहां एक शादी का कार्यक्रम था और शादी में बाराती बनकर पहुंचे शख्स को भी नहीं मालूम था कि वह जहां बाराती बनकर जा रहा है, वहां वह खुद ही दुल्हा बनने वाला है। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि बाराती बना शख्स खुद ही दूल्हा बन गया। इस वाकये की चर्चा हर तरफ हो रही है।

विवाह समारोह के दौरान भागा दूल्हा
दरअसल चिकमगलुरु जिले के तरिकेरे में अपनी शादी के दिन ही विवाह समारोह के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग निकला। जैसे ही यह खबर वहां मौजूद लोगों और दुल्हा-दुल्हन के परिजनों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। किसी को समझ में नहीं आया कि अब क्या किया जाए। इसके बाद जो हुआ वो और भी हैरान कर देने वाला था। खबर के मुताबिक दो भाई अशोक और नवीन की शादी एक ही दिन होनी थी। नवीन ने अपनी होने वाली पत्नी सिंधु के साथ शादी से पहले सारे अनुष्ठानों में हिस्सा लिया लेकिन शादी के अचानक से गायब हो गया।

गर्लफ्रेंड ने दी थी धमकी
बाद में पता चला कि नवीन की गर्लफ्रेंड अचानक समारोह में आ धमकी थी और उसने सारे रिश्तेदारों के सामने जहर पीने और उसकी शादी को तोड़ने की धमकी दे दी थी जिसके बाद नवीन की हालत खराब हो गई और वह डरकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां से भाग कर तुमकुरु चले गया। इसके बाद नवीन की शादी तो उसी दिन हो गई लेकिन सिंधु के परिवार के होश उड़ गए। 

बाराती से हुई शादी
इसके बाद वहां मौजूद चंद्रप्पा नाम के एक शख्स को लड़की के परिवार वालों ने चुना जिस पर सिंधु ने भी हामी भर दी। चंद्रप्पा बीएमटीसी में कंडक्टर है जो शादी के लिए तैयार होगया। इसके बाद दोनों ही परिवारों की रजामंदी के बाद सिंधु और चंद्रप्पा की शादी समारोह स्थल पर हो गई।