लाइव टीवी

दूल्हे के दोस्तों ने की दुल्हन को बहकाने की कोशिश, फिर जो किया दूल्हा भी रह गया शॉक्ड; चौंक गए मेहमान

Updated Sep 24, 2022 | 05:58 IST

Wedding Viral Video: वीडियो देखकर लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल गया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में खड़े हैं। सात फेरों के बाद वह एक मजेदार रस्म को निभाने जा रहे होते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • मंडप में दूल्हे और दुल्हन के बीच होता है कॉम्पटीशन
  • दूल्हे को दोस्तों ने दुल्हन को बहकाना चाहा
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ा एक बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे को दोस्तों से जुड़ा है। स्टेज पर शादी की एक रस्म निभाई जा रही है। इस दौरान जो होता है, उसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो देखकर लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल गया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में खड़े हैं। सात फेरों के बाद वह एक मजेदार रस्म को निभाने जा रहे होते हैं।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

आप देख सकते हैं कि मंडप में ही यह रस्म निभाई जानी है। दरअसल, फेरों के बाद मंडप में दूल्हा और दुल्हन के लिए दो कुर्सियां रखी होती हैं। इस रिवाज के हिसाब से दूल्हा और दुल्हन को अपनी कुर्सियों पर पहले बैठना होता है। हालांकि, जब दोनों स्टेज पर पहुंचते हैं तो यह बात भूल जाते हैं। इसके बाद दूल्हे के दोस्त दुल्हन को बहकाने की कोशिश करते हैं। दुल्हे के दोस्त चाहते हैं कि दुल्हन उनकी बात में आ जाए और कुर्सी पर बैठने को ध्यान न दे पाए। देखें वीडियो- 

दूल्हे को मात दे देती है दुल्हन

दुल्हन भी कुछ देर के लिए यह बात भूल जाती है कि उसे पहले कुर्सी पर बैठना है और वह दूल्हे के दोस्तों के साथ बात में लग जाती है। हालांकि, थोड़ी देर में उसे कॉम्पटीशन के बारे में याद आ जाता है। तब तक दूल्हा भी कुर्सी के पास पहुंच जाता है, लेकिन दुल्हन काफी तेजी से कुर्सी पर बैठती है और दूल्हे को हरा देती है। इस तरह दुल्हन दूल्हे के दोस्तों को भी मात दे देती है।दुल्हन की तेजी के आगे दूल्हे की हार होती है। वीडियो को weddingbazaarofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है।