लाइव टीवी

शादी के बाद पहली रात को पति की ये कमजोरी जानकर दंग रह गई दुल्हन, अब थाने पहुंचकर मांगा सर्टिफिकेट

Bride was stunned by her husband's weakness on the first night after marriage in Gorakhpur UP
Updated Mar 14, 2021 | 09:03 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अब पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए थाने की शरण ली है।

Loading ...
Bride was stunned by her husband's weakness on the first night after marriage in Gorakhpur UPBride was stunned by her husband's weakness on the first night after marriage in Gorakhpur UP
शादी की पहली रात को पति की ये कमजोरी जानकर दंग रह गई दुल्हन
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामने आया अजीबो गरीब मामला
  • शादी की पहली रात को दुल्हन को पता चली पति की सच्चाई तो रह गई हैरान
  • अब पुलिस थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग की

गोरखपुर:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति पर केस दर्ज करवा दिया है और पुलिस से मांग की है कि पति की मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और उसे (महिला) को सौंपा जाए। महिला ने पति पर शारीरिक कमजोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि पति और उसके परिवार ने धोखे से महिला से शादी की। मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है और फिलहाल पुलिस केस की जांच में जुट गई है।

पहली रात को पता चली सच्चाई

खबर के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 13 फरवरी 2020 को हुई थी। शादी में सुसराल पक्ष की तरफ से खूब दहेज मांगा गया था और मायके पक्ष ने मांग को पूरा करते हुए खूब दहेज दिया। शिकायत में महिला ने कहा कि शादी की पहली रात ही जब पति ने पास नहीं आने दिया तो उसे शक हुआ और पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। महिला ने सोचा कि हो सकता है बीमारी इलाज के बाद ठीक हो जाएगी और पति जल्द ही स्वस्थ्य भी हो जाएगा। इस वजह से महिला तब चुप रही।

हकीकत पता चली तो होश उड़ गए
महिला को कुछ समय बाद बाद पता चला कि पति का तो सात साल से इलाज चल रहा है लेकिन अभी तक वह ठीक नहीं हुआ और साथ ही ये बात भी पता चली कि पति कभी ठीक नहीं हो सकता है। महिला के मुताबिक ससुराल वालों ने पति की बीमारी को छिपाकर उसकी शादी करवाई जिस कारण उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है। इतना ही नहीं महिला को धमकी भी दी गई कि अगर उसने इसे बारे में किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा।

लौट गई मायके
महिला ने शिकायत में कहा है कि करीब 10 महीने तक ससुराल वालों द्वारा झूठा आश्वासन दिया गया कि पति जल्द ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं बल्कि ससुराल वाले अब धमकी देने पर उतर आए। इसके बाद महिला ने पुलिस का रूख किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है