लाइव टीवी

OMG: इंसान है या चीता! 50 घोड़ों और 1000 इंसानों को पछाड़कर जीती 35KM की रेस

Updated Jun 17, 2022 | 09:48 IST

Man Beats Horse In Race: क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान दौड़ में घोड़ों को भी मात दे सकता है। वह भी किसी एक घोड़े को नहीं, बल्कि 50 घोड़ों को। जी हां, यह कारनामा कर दिखाया है ब्रिटेन के एक रनर ने। इस शख्स ने न सिर्फ 50 घोड़ों को बल्कि 1000 इंसानों को भी मात देकर 35 किलोमीटर की रेस जीती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रेस में घोड़ों को पछाड़ा
मुख्य बातें
  • ब्रिटेन में आयोजित हुई अनोखी प्रतियोगिता
  • 50 घोड़ों को रेस में हराकर शख्स ने जीती रेस
  • साल 1980 से आयोजित की जाती है Man vs Horse रेस

Man Beats Horse In Race: कहते हैं कि चीते की चाल, बाज की नजर और घोड़े की दौड़ पर संदेह नहीं करते। घोड़े धरती पर तेज दौड़ने वाले जानवरों में से एक है। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान दौड़ में घोड़ों को भी मात दे सकता है। वह भी किसी एक घोड़े को नहीं, बल्कि 50 घोड़ों को। जी हां, यह कारनामा कर दिखाया है ब्रिटेन के एक रनर ने। इस शख्स ने न सिर्फ 50 घोड़ों को बल्कि 1000 इंसानों को भी मात देकर 35 किलोमीटर की रेस जीती है। शख्स के इस कारनामे से दुनिया हैरान रह गई है।

घोड़ों को दौड़ में हराकर कर दिया हैरान

ब्रिटेन के रनर रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) ने घोड़ों को दौड़ के मामले में पीछे छोड़कर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। अपनी इस असंभव सी उपलब्धि के कारण यह शख्स पूरी दुनिया में सुर्खियों में आ गया है। इस शख्स ने ब्रिटेन में इंसान और घोड़ों के बीच होने वाली 35 किलोमीटर की इस अनोखी रेस को जीतकर इतिहास रच दिया है। यह अनोखी रेस ब्रिटेन के शहर वेल्स के Llanwrtyd Wells में आयोजित की गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेस में 15 साल बाद किसी इंसान ने घोड़ों को हराया है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

Man vs Horse रेस

रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) 37 साल के हैं। वह कंब्रिया के डेरहम में रहते हैं। रिकी फायरफाइटर रह चुके हैं। रिकी ने 35 किलोमीटर की रेस को मात्र 2 घंटे 22 मिनट और 23 सेकेंड में पूरी कर ली। वहीं दूसरे नंबर पर Lane House Boy नाम का घोड़ा था। जिसने इस रेस को 2 घंटे 24 मिनट और 24 सेकेंड में पूरी की। इसका मतलब यह रहा कि रिकी ने घोड़े को पूरे 2 मिनट से हराया। तीसरे नंबर पर भी Kim Alman नाम का एक घोड़ा रहा, जिसने दूसरे घोड़े के बराबर टाइम में यह रेस पूरी की। 

इस तरह शुरू हुई थी अनोखी रेस

बता दें कि इससे 15 साल पहले साल 2007 में एक शख्स फ्लोरेन होल्टिंगर (Florien Holtinger) ने यह अनोखी रेस जीती थी। इसके बाद से इस रेस को घोड़े ही जीतते आ रहे हैं। यह अनोखी रेस ब्रिटेन में साल 1980 से चल रही है। दरअसल, साल 1980 में Neaudd Arms पब में दो लोगों ने शर्त लगाई थी कि इंसान रेस में घोड़ों को मात दे सकता है। इसके बाद यह रेस शुरू की गई। रेस शुरू होने के 24 साल बाद साल 2004 में पहली बार हॉ लॉब (Huw Lobb) नाम के एक शख्स ने इसे जीता था। तब इस शख्स ने मात्र 2 घंटे 5 मिनट के अंदर ही यह रेस पूरी कर ली थी।