लाइव टीवी

Optical Illusion: एक नहीं बल्कि दो टाइगर छिपे हैं इस तस्वीर में, 'बाज' सी नजर वालों को ही दिखेगा

Updated Jun 08, 2022 | 13:21 IST

Optical Illusion Test: इस तस्वीर में छिपा है एक बाघ। अगर आपकी नजर और दिमाग तेज है तो ही नजर आएगा। वरना ढूंढते-ढूंढते पसीने छूट जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दूसरा बाघ कहां है?
मुख्य बातें
  • इस तस्वीर ने किया लोगों को कन्फ्यूज
  • दूसरा बाघ लोगों को नहीं आ रहा नजर
  • केवल 1 प्रतिशत लोग ही दे पाए सही जवाब

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें दिन बनाने वाली होती हैं, तो कुछ को देखकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ तस्वीर को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। बार-बार देखने के बाद भी उस तस्वीर की सच्चाई समझ में नहीं आती है। ये तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली होती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस तरह की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। यूजर्स भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और चैलेंज को स्वीकार कर रहे हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। बार-बार देखने के बाद भी लोगों को सच्चाई नजर नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग बड़ी आसानी से सच्चाई को ढूंढ लेते हैं। इस वायरल तस्वीर में भी लोगों को अनोखा चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में दो बाघ छिपे हैं, जिसे ढूंढना आसान नहीं है। एक बाघ तो सबको दिखाई दे रहा है। लेकिन, दूसरा टाइगर कहां है उसे ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए। तो आप भी अपनी नजर को दौड़ाएं और बाघ को ढूंढकर बताएं। 

ये भी पढ़ें -  असली मालिक का पता लगाने के लिए चोरी की भैंस होगा DNA टेस्ट, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?

बाघ को ढूंढने में छूटे पसीने

ट्विटर पर इस तस्वीर को '@bitcoininvestr' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर शेयर करते हुए कहा गया है कि अगर आप छिपे हुए बाघ को ढूंढ लेते हैं तो एक प्रतिशत लोगों में शामिल हो जाएंगे। कुछ लोगों को दूसरा बाघ दिख भी गया है, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें फेल हो गए हैं। तो क्या आपको इस तस्वीर में दूसरा बाघ दिख गया है। अगर आपका जवाब हां तो कमेंट कर बताएं। साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी इसमें दूसरे बाघ को ढूंढने का चैलेंज दें।