लाइव टीवी

10 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हुई 13 साल की छात्रा, जांच में सामने आया हैरान करने वाल सच

Updated Feb 14, 2020 | 15:26 IST

पिछले महीने ही एक 13 साल की लड़की ने दावा किया था कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता उसका 10 साल का प्रेमी है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान था।

Loading ...
10 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हुई 13 साल की छात्रा, जांच में सामने आया हैरान करने वाल सच
मुख्य बातें
  • 10 साल की लड़की और 10 साल के लड़के ने टीवी शो के दौरान किया था हैरान करने वाला खुलासा
  • लड़की ने बताया था कि वह अपने 10 साल के ब्वॉयफ्रेंड से हुई प्रेग्नेंट
  • अब इस मामले को लेकर रूस के एक समाचार पत्र ने किया और चौंकाने वाला खुलासा

मास्को: पिछले महीने रूस से एक ऐसी खबर आई थी जिसे पढ़कर हैरान हो गया था। खबर यह थी कि एक रूस के साइबेरिया में एक 13 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई और इससे भी हैरान करने वाली बात यह थी उसका होने वाला पिता महज 10 साल का का है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर तरफ से ये सवाल उठने लगा कि क्या कोई 10 साल का बच्चा बाप बन सकता है? क्या कोई लड़की सिर्फ 13 साल की उम्र में मां बन सकती हैं?

टीवी शो पर हुआ खुलासा

10 वर्षीय इवान और 13 वर्षीय डरिया की दोस्ती एक साल पहले हुई। डरिया ने टीवी शो के दौरान बताया था कि एक दिन जब उसके माता पिता घर पर नहीं थे तो इस दौरान उन्होंने संबंध बनाए और इस दौरान चाभी से दरवाजा लॉक कर दिया ताकि मां दरवाजा खोल ना सके। डरिया इस समय 10 हफ्ते से प्रेग्नेंट है.।

डाक्टर भी हैरान

डॉक्टरों ने भी इस दावे पर सवाल खड़े किए थे। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों बच्चों ने अपने मां-बाप की अनुमति मिलने के बाद एक रूसी टेलीवीजन चैनल पर खुद इसकी जानकारी दुनिया के सामने रखी थी।  तब इस खबर को सुनकर लेकर डॉक्टर भी हैरान थे और अधिकतर डॉक्टर्स ने दावा किया था कि यह संभव नहीं है कि एक बच्चा 10 साल की उम्र में पिता बन जाए क्योंकि मेडिकल साइंस के मुताबिक इस उम्र में बच्चे में स्पर्म का निर्माण हो ही नहीं सकता है।

पुलिस जांच में सामने आया सच!

 अब इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने एक नया खुलासा किया है।  एक 15 साल के लड़के को 'हाउस अरेस्ट' किया गया है और कहा जा रहा है कि वही 13 साल की स्कूली छात्रा के अजन्मे बच्चे असली पिता है। रूस के बड़े समाचार पत्र ने दावा किया है कि पुलिस ने इस मामले के संदिग्ध 15 साल के बच्चे को हाउस अरेस्ट किया है और पुलिस को शक है कि वहीं इस अजन्मे बच्चे का पिता है।

13 साल की छात्रा ने खुद पुलिस को इस बारे में बयान दिए हैं और इस 15 साल के लड़के के इस मामले में शामिल होने की बात कही है।  न्यूजपेपर ने अभी तक लड़के का नाम सार्वजनिक नहीं कि लेकिन उसे साइरबेरिया के एक घर में नजरबंद किया हुआ है। आपको बता दें रूस में आपसी सहमति से संबंध बनाने की उम्र 16 साल है। 

ब्रिटेन में भी आया था इसी तरह का मामला सामने

आपको बता दें कि इसी तरह का एक मामला 2009 में ब्रिटेन में हुआ था जहां एक 12 साल के एक लड़के ने दावा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे का बाप बनने वाला है। हालांकि बाद में डीएनए जांच हुई तो यह दावा झूठा निकला था।