लाइव टीवी

VIDEO: क्या स्वैग है...हेलमेट लगाकर राइड पर निकलती है ये बिल्ली, अंदाज पर फिदा हुए लोग

Updated Apr 04, 2022 | 18:39 IST

Cat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका स्वैग देखकर लोग दंग हैं। आमतौर पर बिल्ली का ऐसा वीडियो विरलय ही देखने को मिलता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बिल्ली का जबरदस्त अंदाज
मुख्य बातें
  • बिल्ली का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • मस्त होकर राइड पर निकलती है सुपर कैट
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Cat Viral Video: जानवरों के आपने कई वीडियो (Video) देखे होंगे। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो हैरान करने वाले होते हैं, वहीं कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक बिल्ली का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जिस अंदाज में ये बिल्ली बाइक से राइड पर निकली है उसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अब इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

कुत्ते और बिल्ली में कई समानताएं हैं। लेकिन, कुछ मामलों में दोनों का अंदाज बिल्कुल जुदा है। पालतू कुत्ते जहां डिसिप्लीन होते हैं, वहीं बिल्ली ठीक उससे अलग होती है। स्वभाव से बिल्ली थोड़ी चंचल होती है। लेकिन, इस बिल्ली को देखकर आपको झटका लगेगा। क्योंकि, उसका अंदाज बिल्कुल अलग है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बिल्ली हेलमेट पहनकर राइड के लिए तैयार है। बाइक पर बिल्ली आराम से बैठी हुई है। एक शख्स तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है और बिल्ली उस पर बैठकर आराम से मजे ले रही थी और नजारों का लुत्फ उठा रही है। देखें वीडियो...  

ये भी पढ़ें -  IPL 2022: मैच के दौरान कपल ने किया 'किस', सोशल मीडिया पर तस्वीर मचा रही धूम

'सुपर कैट' का अंदाज

बिल्ली का स्वैग देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। वहीं, अंदाज दिल जीत रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक तीन लाख 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 21 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबिक, 35 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, बिल्ली की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।