लाइव टीवी

OMG: 82 हजार रुपये किलो बिक रहा है गधी के दूध से बना पनीर, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Updated Jun 30, 2022 | 10:04 IST

Donkey Cheese Is Most Expensive: पनीर हर किसी को पसंद होता है। कई लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं, तो बहुत सारे लोग कच्चा और फ्राई करके भी पनीर का सेवन करते हैं। कई मामलों में पनीर फायदेमंद भी होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
गधी के दूध का पनीर
मुख्य बातें
  • सोनार की दुकान में बेचा जा सकता है पनीर
  • 82 हजार रुपये किलो है दुनिया का सबसे महंगा पनीर
  • गधी के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर

Donkey Cheese Is Most Expensive: पनीर हर किसी को पसंद होता है। कई लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं, तो बहुत सारे लोग कच्चा और फ्राई करके भी पनीर का सेवन करते हैं। कई मामलों में पनीर फायदेमंद भी होता है। अगर आपको कहा जाए कि आपको पनीर 82 हजार रुपये किलो खरीदकर खाना है, तो शायद ही आप खाएंगे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि गधी के दूध से बना पनीर दुनिया का सबसे महंगा पनीर है। इस लग्जरी पनीर की कीमत 800 से 1000 यूरो तकरीबन 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

आप भी सोच रहे होंगे कि गधी के दूध से बने पनीर में ऐसा क्या होता है कि जिससे यह इतना महंगा बिकता है? आखिर इसमें ऐसा क्या खास है? आपको बता दें कि गधी के दूध से एक किलोग्राम पनीर बनाने के लिए लगभग 25 लीटर ताजे दूध की आवश्यकता होती है। कहा जाता है कि मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा का सौंदर्य का रहस्य गधी के दूध से बना पनीर ही था। मिस्र की रानी के बारे में यह भी कहते हैं कि हर रोज वह गधी के दूध से ही नहाती थीं।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: पहाड़ी पर सामने ही बैठा है तेंदुआ, सिर्फ जीनियस ही खोज पाएंगे

इतना महंगा क्यों है गधी के दूध से बना पनीर

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, गधी के दूध से बना पनीर कुरकुरे बनावट के साथ सफेद होता है। यह स्पैनिश पनीर की तरह दिखाई दे रहा है, लेकिन इसका स्वाद उससे अलग होता है। स्पैनिश पनीर मैंचेगो ब्रिटिश सुपरमार्केट में सस्ता मिलता है। स्पैनिश पनीर £13 प्रति किलो यानि तकरीबन 1245 रुपये किलो में मिल जाएगा, लेकिन गधी के दूध से बने पनीर को खरीदने के लिए 82 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

गधी के दूध से बने पनीर को पुले (Pule) के रूप में जाना जाता है। सर्बिया के जसाविका में गधी के दूध से पनीर तैयार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गधी के दूध से बना पनीर दुनिया के सबसे महंगे खाद्य पदार्थों में से एक है। यह वाग्यू बीफ और इटैलियन ट्रफल्स को टक्कर देता है।