लाइव टीवी

Viral Video: खौलते तेल में हाथों से किया चिकन फ्राई, शख्स का अंदाज देख दंग रह गए लोग

Updated Nov 09, 2021 | 12:12 IST

एक शख्स ने खौलते तेल में हाथों से चिकन को फ्राई किया। चिकन जब पक गया तो उन्होंने कढ़ाई में हाथ डुबोया और फ्राई चिकन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अंकल ने तो कमाल कर दिया
मुख्य बातें
  • खौलते तेल में शख्स ने हाथों से किया चिकन फ्राई
  • शख्स का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, एक शख्स ने खौलते तेल में हाथों से चिकन का फ्राई किया है। आलम ये है कि कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। हो सकता है इस वीडियो को देखने के बाद आप भी एक पल के लिए दंग रह जाएं और इस पर विश्वास करना कठिन हो।

सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, एक शख्स अपने हाथों से फ्राइड चिकन को गर्म तेल की कढ़ाई से बाहर निकालता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह नजारा जयपुर का है। जहां एक शख्स अली चिकन सेंटर नाम से खाने का स्टॉल चलाते हैं। जहां वह दोनों हाथों से चिकन को फ्राई करते हैं। 

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह उन्होंने चिकन के टुकड़ों को गर्म तेल में डाल दिया। चिकन जब पक गया तो उन्होंने कढ़ाई में हाथ डुबोया और फ्राई चिकन को निकाल कर अलग बर्तन में रख लिया। शख्स का अंदाज देखकर काफी लोग हैरान हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को nonvegfoodie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 63 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' फिंगर चिप्स'। एक ने लिखा, ' आखिर ऐसा कौन करता है भाई?' एक अन्य ने लिखा, 'लगता है इस शख्स को इस तरह चिकन निकालने की आदत हो गई है'।