लाइव टीवी

गोविंदा आला रे.. गाने पर ऐसा मस्त होकर नाचा यह बच्चा, Video देखकर लोगों ने कहा 'यही है परम आनंद'

Updated Aug 21, 2022 | 15:35 IST

Viral Video: जन्माष्टमी पर एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बच्चे का वीडियो
मुख्य बातें
  • पूरे देश में 19 अगस्त को मनाई गई जन्माष्टमी
  • जन्माष्टमी पर देशभर में हुए कई सारे आयोजन
  • जन्माष्टमी पर 'गोविंदा आला रे' गाने पर झूमकर नाचा बच्चा

Viral Video: 19 अगस्त को देशभर में कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। इस मौके पर देश के कोने-कोने में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जन्माष्टमी के मौके पर जगह-जगह पर दही-हांडी का कार्यक्रम भी रखा गया था। जन्माष्टमी पर एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा।

जन्माष्टमी के मौके पर बहुत सारे लोग डांस करना पसंद करते हैं। इस वीडियो में भी बच्चा जन्माष्टमी के मौके पर डांस करता नजर आता है। आप देख सकते हैं कि बच्चा 'गोविंदा आला रे..' गाने पर जबरदस्त डांस करता नजर आता है। बच्चे के चेहरे पर स्माइल देखकर आपका दिल गार्डेन-गार्डेन हो जाएगा। जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन यह बच्चा खुशी मनाता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा जन्माष्टमी के आयोजन पर पहुंचा है। देखें वीडियो- 

परम आनंद

इस दौरान बच्चे के साथ एक छोटा बच्चा भी खड़ा है। इसके अलावा एक लड़की भी बच्चे के पास खड़ी है। तभी वहां पर 'गोविंदा आला रे..' गाना बजने लगता है। इसके बाद बच्चा दोनों हाथ उठाकर ठुमके लगाने लगता है। पहले तो बच्चे का डांस देखकर वहां खड़ी लड़की उसे मना करती है। हालांकि, इसके बाद भी बच्चा डांस करता रहता है। बच्चे का डांस देखकर लोगों ने कह दिया कि यही तो परम आनंद है। वीडियो को @Prashan56677610 नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। बच्चे का डांस लोगों को काफी इंप्रेसिव लग रहा है। बच्चे की खुशी का अंदाजा आप उसका डांस देखकर लगा सकते हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'परम आनंद।'