लाइव टीवी

33 साल पहले मां से बिछड़ गया था 4 साल का बच्चा, दोबारा मुलाकात की कहानी आंखों में 'आंसू' ला देगी

Updated Jan 03, 2022 | 17:59 IST

तकरीबन 33 साल पहले ली जिंगवेई का किडनैप हो गया था। उस वक्त उनकी उम्र मजह चार साल थी। बताया जा रहा है कि उन्हें चाइल्ड ट्रैफिकिंग के जरिए अगवा किया गया था। उसके बाद एक दंपती के हाथों उन्हें बेच दिया गया था।

Loading ...
बेहद दिलचस्प है मुलाकात की कहानी
मुख्य बातें
  • 4 साल की उम्र में मां से बिछड़ गया था बेटा
  • नक्शा बनाकर दोबारा अपने घर पहुंचा ली जिंगवेई
  • दोबारा अपनी मां से मिलकर भावुक हो उठा बेटा

किसी भी इंसान के लिए परिवार से बिछड़ने का पल काफी कठिन होता है। कई बार आंखों से आंसू तक छलक जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए, कोई भी बच्चा अगर अपनी मां से बिछड़ जाए तो दोनों के ऊपर क्या बीती होगी? जाहिर सी बात है दोनों तड़प उठे होंगे। लेकिन, सालों बाद जब दोनों की दोबारा मुलाकात होगी तो भी खुशी से आंसू जरूर छलक जाएंगे। चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन ये कहानी थोड़ी दर्दभरी है और मिलने का तरीका जान आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे। तो आइए, जानते हैं इस दिलचस्प मामले के बारे में...

जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 33 साल पहले ली जिंगवेई का किडनैप हो गया था। उस वक्त उनकी उम्र मजह चार साल थी। बताया जा रहा है कि उन्हें चाइल्ड ट्रैफिकिंग के जरिए अगवा किया गया था। उसके बाद एक दंपती के हाथों उन्हें बेच दिया गया था। उस वक्त उनकी काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लेकिन, एक बार उनकी घर वापसी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर इतने साल बात वो अपने घर तक कैसे पहुंच गए। जिंगवेई अब शादीशुदा हैं और उसके बच्चे भी हैं। 

इस तरह हुई दोनों की मुलाकात

जिंगवेई ने बताया कि वह अपने परिवार से जरूर बिछड़ गए थे, लेकिन जेहन से मां और गांव की यादें नहीं गई। वह दिन में एक बार अपने गांव-घर का नक्शा जरूर बनाते जिससे सब याद रहे। बड़े होने के बाद उन्होंने उस दंपती से भी अनुरोध किया कि वे गांव जाकर उसकी असली मां से मिला दें। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद उन्होंने कागज पर नक्शा तैयार किया। नक्शा उसके गांव की संरचना से मेल खाता था। इस बीच किसी के कहने पर जिंगवेई ने उस नक्शे को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। साथ खुद के चाइल्ड ट्रैफिकंग का शिकार होने की कहानी भी नक्शे के साथ अटैच कर दी। जिसके बाद ये कहानी वायरल हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गई और इसके बाद उन्हें अपनी मां से दोबारा मिलाया गया। 33 साल बाद दोनों मिलकर काफी भावुक हो गए। आलम ये है कि अब इस कहानी की चर्चा हर ओर हो रही है।