लाइव टीवी

Christmas 2021: बेटी के लिए महिला ने बनाया ऐसा क्रिसमस केक, देखकर निकल गई चीख

Updated Dec 24, 2021 | 10:08 IST

ईस्ट लंदन की रहने वाली 30 साल की डेना हुसैन ने अपनी 60 वर्षीय मां जैकी से क्रिसमस केक बनाने के लिए कहा। बेटी के कहने पर मां ने केक बनाया और उस्की तस्वीर अपनी बेटी को भेज दिया। तस्वीर देखते ही बेटी की चीख निकल गई।

Loading ...
अजीबोगरीब केक
मुख्य बातें
  • इंग्लैंड से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • महिला ने बनाया आनोखा क्रिसमस केक
  • केक की तस्वीर देखकर दंग रह गए लोग

पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। ईसाई धर्म में इस दिन को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, दूसरे धर्म के लोग भी क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। इस मौके पर लोग केक काटते हैं, चॉकलेट और गिफ्ट बांटते हैं। लेकिन, क्रिसमस को लेकर इंग्लैंड (England) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, यहां 60 साल की मम्मी ने अपनी बेटी के लिए ऐसा केक बनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ईस्ट लंदन की रहने वाली 30 साल की डेना हुसैन ने अपनी 60 वर्षीय मां जैकी से क्रिसमस केक बनाने के लिए कहा। बेटी के कहने पर मां ने केक बनाया और उस्की तस्वीर अपनी बेटी को भेज दिया। तस्वीर देखते ही बेटी की चीख निकल गई। दरअसल, जैकी ने केक पर एक सांता क्लॉज बनाए थे। लेकिन, उस सांता को ऐसा बनाया गया था जिसने डेना को हैरान कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, केक के ऊपर नशे में धुत सांता क्लॉज को बनाया गया था। देखकर ऐसा लग रहा था कि वह चारों खाने चित पड़े हैं। इतना ही नहीं महिला ने सांता को नीटे पैंट ही नहीं पहनाई। महिला ने केक के ऊपर प्राइवेट पार्ट को भी डिजाइन कर दिया था।  

केक की तस्वीर देख हैरान हुए लोग

डेना ने जब केक की तस्वीर देखी तो पहले हैरान रह गई और फिर जमकर ठहाके लगाने लगी। उसने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। वहीं, इस मामले पर जैकी का कहना है कि उसे केक बनाने का काफी शौक है, लेकिन काफी समय से उसने केक बनाना छोड़ दिया था। लेकिन, जब उसकी बेटी ने क्रिसमस पर केक बनाने के लिए कहा तो उसने सोचा कि क्यों ना कुछ अलग और फनी किया जाए। लिहाजा, उसने इस तरह के केक बनाए। फिलहाल, इस मामले पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।