लाइव टीवी

Christmas 2021: कोयला बांटने से लेकर पेपर लालटेन उड़ाने तक, दुनिया में क्रिसमस मनाने की अजीबोगरीब परंपरा

Updated Dec 24, 2021 | 14:54 IST

Christmas Celebration 2021: दुनियाभर के अलग-अलग देशों में यह फेस्टिवल अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर हर देश की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। कहीं बच्चों को गिफ्ट में मिठाई के बदले कोयला गिफ्ट दिया जाता है। तो कहीं पेपर लालटेन को आसमान में उड़ाया जाता है।

Loading ...
क्रिसमस मनाने की अजीबोगरीब परंपरा
मुख्य बातें
  • 25 दिसंबर को हर साल दुनियाभर में मनाया जाता है क्रिसमस
  • कहीं बच्चों को गिफ्ट में कोयला दिया जाता है, तो कहीं पेपर लालटेन उड़ाया जाता है
  • ऑस्ट्रिया में सुनहरे बाल वाले लड़के ही क्रिसमस ट्री सजाते हैं

Happy Christmas 2021: दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार यानी 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन, दुनियाभर के अलग-अलग देशों में यह फेस्टिवल अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर हर देश की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। कहीं बच्चों को गिफ्ट में मिठाई के बदले कोयला गिफ्ट दिया जाता है। तो कहीं पेपर लालटेन को आसमान में उड़ाया जाता है। तो आइए, जानते हैं क्रिसमस मनाने की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में... 

1. कोई भी त्योहार हो आमतौर पर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा जाता है। बच्चे फेस्टिवल को जमकर एंजॉय करते हैं। लेकिन, इंग्लैंड में क्रिसमस के मौके पर काफी अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। यहां शरारती बच्चों को गिफ्ट में मिठाई की जगह स्टॉकिंग्स में कोयल भरकर दिया जाता है। सुनकर भले ही आपको यह अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है। 

2. अर्जेंटीना में भी क्रिसमस के मौके पर अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। यहां के लोग शाम को पेपर की लालटेन को जलाकर आसमान की तरफ छोड़ देते हैं। कई लोग इसे पैराशूट बैलून भी कहते हैं। लोगों का मानना है कि क्रिसमक के मौके पर ऐसा करने से ईशु उनकी सारी इच्छाओं को पूरी कर देते हैं। 

3. वेनेजुएला में क्रिसमस मनाने का अंदाजा काफी अलग है। इस खास मौके पर लोग रोलर स्केट्स से चर्च पहुंचते हैं। इतना ही नहीं 24 दिसंबर रात आठ बजे से सड़कों पर गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं होती है। 25 दिसंबर की रात 12 बचे प्रभु यीशु के जन्म के समय स्केटिंग करते हुए लोग चर्च पहुंचते हैं।

4.  ग्रीस के लोग भी काफी अलग तरीके से क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन यहां के लोग क्रॉस और होली बेसिल को पवित्र पानी से साफ करते हैं। इसके बाद उस पानी को घर के हर कोने में छिड़क देते हैं। लोगों को मानना है कि ऐसा करने से शैतार भाग जाता है और घर में शुद्धता और सफाई होती है।  

5. ऑस्ट्रिया के बारे में जानकर तो आप हैरान रह जाएंगे। क्रिसमस के मौके पिर सुनहरे बाल वाले लड़के ही क्रिसमस ट्री सजाते हैं। इस परंपरा को क्राइस्ट काइंड कहा जाता है। लोगों का मानना है कि नवजात बच्चे प्रभु यीशु के ही प्रतीक हैं। इन सबके अलावा कई और देश हैं जहां क्रिसमस मनाने की अजीबोगरीब परंपरा हैं।