लाइव टीवी

प्लेन की कॉकपिट पर महिला पायलट को देखकर चौंक गई महिला! बोलीं- ओय यहां तो छोरी बैठी

female pilot in cockpit
Updated Nov 19, 2020 | 10:52 IST

female pilot in cockpit: कमर्शियल पायलट हना खान के साथ एक दिलचस्प वाकया हुआ। उन्होंने यह ट्वीटर पर शेयर किया है। ट्वीटर पर उनके इस पोस्ट को काफी लोग लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

Loading ...
female pilot in cockpitfemale pilot in cockpit
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
female pilot in cockpit

नई दिल्ली: हमारे समाज में अभी भी कुछ जगहों या क्षेत्रों में महिलाओं को देखकर लोगों को अचंभा होता है। लोग हैरत में पड़ जाते हैं कि भला महिलाएं ऐसा काम कैसे कर सकती है। उनमें इतना साहस कहां से आता है। ऐसा ही ख्याल बहुत लोगों के जेहन में तब आता है जब वह किसी महिला को हवाई जहाज उड़ाते हुए देखते हैं। कमर्शियल पायलट हना खान के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जब 15 नवंबर को बिहार के गया से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट से उड़ान भरी थी। उन्होंने इस वाकये को ट्वीटर पर शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल हनी खान इस प्लेन को उड़ा रही थी। इस विमान में एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें देखा और प्रतिक्रिया दी। बस उस बुजुर्ग महिला के रिएक्शन की तबसे काफी चर्चा हो रही है। महिला पायलट हना खान ने इस छोटी सी कहानी को ट्विटर पर शेयर किया है। 


 हना खान एक कमर्शियल पायलट हैं। वह 15 नवंबर को दिल्ली-गया-दिल्ली फ्लाइट में ड्यूटी पर थीं।विमान में सफर कर रही एक महिला ने फ्लाइट के कॉकपिट को देखने की इच्छा जाहिर की। बुजुर्ग महिला जब प्लेन के कॉकपिट में पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि पायलट की सीट पर महिला बैठी हुई है। उन्होंने हरियाणवी बोली और लहजे में कहा-ओय यहां तो छोरी बैठी है। उनके कइता बोलते ही वहां बैठे सब लोग हंसने लगे। 

पायलट हना खान ने ट्वीट किया-आज दिल्ली-गया-दिल्ली के लिए उड़ान भरी. एक बुजुर्ग महिला कॉकपिट देखना चाहती थीं, जब उन्होंने वहां मुझे देखा, तो उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा, ओय यहां तो छोरी बैठी फिर मैं अपनी हंसी नहीं रोक सकी। उनके इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पायलट हना खान के इस ट्वीट को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 1100 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट और कमेंट किया है। हना के इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।