लाइव टीवी

Viral Video: गाय ने बाइक वाले को ऐसे दौड़ाया, फिर जो हुआ वीडियो देख छूट गए लोगों के पसीने

Updated Sep 16, 2021 | 14:47 IST

Cow Viral Video: एक शख्स बाइक से जा रहा था। तभी उसके पीछे एक गाय पड़ गई। गाय ने बाइक वाले को ऐसे दौड़ाया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इस तरह पीछे पड़ी गाय...
मुख्य बातें
  • बाइक वाले के पीछे पड़ गई गाय
  • सड़क पर ऐसा दौड़ाया देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Cow Viral Video: कहते हैं जानवरों को बिना वजह परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि, जब जानवरों को गुस्सा आता है तो परिणाम बेहद घातक होता है। कई बार तो जानवर नुकसान भी पहुंचा देते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो रोड पर बिना कारण भी जानवर लोगों के पीछे पड़े जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक गाय ने बाइक वाले को ऐसा दौड़ाया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

अक्सर रोड पर चलने के दौरान कई बार अचानक जानवर सामने आ जाते हैं। कभी कोई गाय आ जाती है, कभी कुत्ता आ जाता है तो कभी कोई और जानवर। इस दौरान लोग उनसे बचने की काफी कोशिश करते हैं। एक बाइक वाले के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उसके सामने एक गाय आ गई। शख्स बचकर निकलना चाहा, लेकिन ये बात गाय को अच्छी नहीं लगी और उसने पीछा करना शुरू कर दिया। गाय को पीछा आता देख शख्स तेज रफ्तार में बाइक चलाने लगा। लेकिन, गाय भी मानने के लिए तैयार नहीं थी काफी दूर तक गाय ने शख्स किया। फिर जो हुआ वीडियो में आप खुद देख लें...

बेहद मजेदार है वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी समझ आ गया होगा कि गाय में कितनी एनर्जी है। गनीमत ये रही गाय ने शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो पर जमकर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि बाइक वाले को तो यह यमराज लग रहा है। किसी का कहना है कि अब बाइक नहीं लूंगा।