लाइव टीवी

नदी में आराम से तैर रहा था शख्स, लेकिन पीछे पड़ गया 'काल', कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated Oct 28, 2021 | 10:42 IST

वायरल वीडियो ब्राजील के लागो दा अमोर का है। रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों के लिए ये जगह काफी फेमस है। अक्सर यहां लोग तैराकी करते नजर आते रहते हैं। लेकिन, तैराकी को लेकर पर्यटकों को चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद लोग नियम तोड़कर पानी में उतर जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
तैराक के पीछे पड़ गया मगरमच्छ...
मुख्य बातें
  • तैराक के पीछे पड़ गया खतरनाक मगरमच्छ
  • किसी तरह तैराक ने मगरमच्छ से बचाई अपनी जान
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में तैराकी के दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ तैराक के पीछे पड़ गया। इतना ही नहीं मगरमच्छ ने तैराक का शिकार करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। हालांकि, तैराक की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया? लेकिन, मगरमच्छ को देखकर उसकी हालत खराब हो गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक,  वायरल वीडियो ब्राजील के लागो दा अमोर का है। रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों के लिए ये जगह काफी फेमस है। अक्सर यहां लोग तैराकी करते नजर आते रहते हैं। लेकिन, तैराकी को लेकर पर्यटकों को चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद लोग नियम तोड़कर पानी में उतर जाते हैं। परिणाम ये होता है कि कई तरह की घटनाएं घटती रहती है। एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वह तैराकी के लिए पानी में उतरा। जब तैराक किनारे की ओर बढ़ रहा था तो अचानक मगरमच्छ की नजर उस पर पड़ी। मगरमच्छ को देखकर तैराक भागने लगा, लेकिन 'समंदर के सिकंदर'  ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे दबोचने की कोशिश भी की। हालांकि, तैराक की किस्मत अच्छी थी कि वह किसी तरह बच गया लेकिन हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

इस पूरे मामले को विलियन कैटानो नामक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि मामला कितना खतरनाक था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@ayora_003' नाम के यूजर ने शेयर किया है। तकरीबन दो लाख लोग इस खतरनाक वीडियो को अब तक देख चुके हैं। वहीं, 78 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं।