लाइव टीवी

VIDEO: मां को देखकर डेढ़ मिनट तक मुस्कुराता रहा बच्चा, क्यूटनेस पर आप भी हो जाएंगे फिदा

Updated May 13, 2020 | 14:59 IST

Cute Baby Viral Video: एक मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Loading ...
Video Grab

नई दिल्ली: जब एक मां अपने बच्चे को स्नेह से चूमती हैं तब बच्चे का चेहरे खिल उठाता है। बच्चे अगर नाराज या उदास हो, फिर भी वो मुस्कुराए बगैर नहीं रह पाता। मगर कम ही देखने को मिलता है कि कोई बच्चा बिना बात के मुस्कुरात रहे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक प्यारा सा बच्चा अपनी मां के देखकर मुस्कुरा रहा है। यह बच्चा 10-20 सेकेंड नहीं बल्कि डेढ़ मिनट से अधिक वक्त लगातार मुस्कान बिखेरता रहा। वह बिना पलक झपके अपनी मां को निहार रहा है जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। आप भी बच्चे की क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे।

'इनाम मिलता तो यह बच्चा जीत जाता'

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्यूट बच्चा अपनी मां की गोद में है। दोनों बिस्तर पर लेटे हैं और आराम फरमा रहे हैं। मां का चेहरा ऊपर की तरफ है और बच्चे थोड़ा नीचे की तरफ लेटा है। बच्चा मां को एकटक स्नेह से देखता है। मां बीच-बीच में बच्चे से कुछ कहती है लेकिन बावजूद इसके वो देखना बंद नहीं करता। मां उसकी ओर से कई बार निगार हटा लेते हीं मगर बच्चा अनमोल स्नेह का दामन नहीं छोड़ता।  इस प्यारे वीडियो को अरुण बोहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बोहर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि अगर मां को प्यार करने के मामले इनाम मिलता तो यह बच्चा जीत जाता।

वीडियो देखर क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिना पलक झपके इस बच्चे ने अपनी मां को एक मिनट से भी ज्यादा समय देखा। बड़ी बात है। दूसरे यूजर ने कहा कि वाकई कितना प्यार बच्चा है। कितने प्यार और स्नेह के साथ अपनी मां को देख रहा है। तीसरे यजर ने लिखा कि अगर मैं कबी अपनी मां से स्नेह का इजहार कर पाउं तो मैं इस बच्चे के अंदाद को चुनूगा! मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा। वहीं, एक अन्य यूजर ने बॉलीवुड के एक गाने के जिक्र करते हुए बच्ची की तारीफ की। यूजर ने लिखा कि तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें।