लाइव टीवी

Viral: दूल्हे ने 'आंटी नंबर-1' गाने पर किया ऐसा धांसू डांस, वीडियो देख लोग बोले- 'भाई ने माहौल बना दिया'

Updated May 05, 2022 | 13:53 IST

Dance Viral Video: एक दूल्हे ने अपनी शादी में डांस से ऐसा गदर मचाया, जिसे लोग देखते रह गए। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दूल्हे का वीडियो वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हे का धांसू डांस
मुख्य बातें
  • दूल्हे का धांसू अंदाज
  • आंटी नंबर-1 मूवी के गाने पर किया जबरदस्त डांस
  • दूल्हे का डांस देखकर फिदा हो गए लोग

Groom Dance Viral Video: देश में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया (Social media) एक से एक मजेदार वीडियो (Video) से गुलजार है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच धमाल रहा है। क्योंकि, दूल्हे ने जिस अंदाज में डांस किया उसे देख लोग झूम उठे और जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

शादी में बारातियों, मेहमानों को आपने काफी अनोखे अंदाज में डांस करते हुए देखा है। लेकिन, कई बार  दूल्हा-दुल्हन भी ऐसा धमाल मचाते हैं जिससे लोगों की नजरें नहीं हटती। एक दूल्हे ने ऐसा ही गदर मचाया, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं दूल्हा सूट-बूट पहनकर तैयार है। दूल्हे के साथ बाराती भी मूड में नजर आ रहे हैं। अचानक बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म 'आंटी नंबर-1' का टाइटल ट्रैक बजता है। गाना सुनते ही दूल्हे के पैर थिरकने लगता है और इसके बाद उसने जिस अंदाज में डांस किया उसे देखकर लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  OMG: तीसरा बच्चा पैदा करें और 1 साल की छुट्टी के साथ-साथ 11 लाख रुपए पाएं, इस कंपनी का जबरदस्त ऑफर

दूल्हे ने गदर मचा दिया...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झूमने का मन कर रहा होगा। वहीं, दूल्हे का अंदाज आपका भी दिल जीत रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'psycho_biharii'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, 54 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' दूल्हे ने तो माहौल बना दिया'। एक ने लिखा, ' लगता जूलूस में डांस करने वाले लड़के की शादी है'। तो आपको दूल्हे का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।