लाइव टीवी

नशे में बीच सड़क शख्स का हाहाकारी डांस! वीडियो देख लोग बोले- 'इंडिया का माइकल जैक्सन'

Updated Sep 27, 2021 | 17:32 IST

Funny Viral Dance Video: एक शख्स 'नशे' में धुत होकर जिस तरह से डांस कर रहा था, उसे देखकर सब दंग रह गए। आलम ये है कि लोग शख्स की तुलना 'माइकल जैक्सन' से कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये है इंडिया का माइकल जैक्सन...
मुख्य बातें
  • नशे में शख्स ने किया धांसू डांस!
  • शख्स का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • माइकल जैक्सन से कर रहे शख्स की तुलना!

Viral Funny Dance Video:  सोशल मीडिया पर डांस के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। डांस का एक ऐसा ही धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद पहले तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। इसके बाद जमकर ठहाके लगाएंगे।

आपने अपने आस-पास कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा। इसके अलावा कई वीडियो भी देखे होंगे। कुछ लोग दूसरों की नकल करते हैं, जबकि कुछ लोग अपने अंदाज में डांस करते हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने जिस तरह से हाहाकारी डांस किया है उसे देखकर आप यही कहेंगे, ' ये है इंडिया का माइकल जैक्सन'। क्योंकि, उसके डांस करने का अंदाज बिल्कुल 'माइकल जैक्सन' की तरह ही है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स का एनर्जी लेवल किस तरह का है? जिस तरह से वह मूव्स कर रहा है और एक्सप्रेशन दे रहा है उसे देखकर लोग दंग रह गए। शख्स को देखकर ऐसा लगता है कि वह काफी 'नशे' में है। आलम ये है कि शख्स का अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...

इंडियन माइकल जैक्सन...

हाहाकारी डांस वीडियो को देखकर कहीं आपको झटका तो नहीं लगा? क्योंकि, जिसने भी शख्स का डांस देखा वह दंग रह गया। इंस्टाग्राम पर इस शानदार वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो डांस पर आपकी क्या राय कमेंट कर जरूर बताएं।