लाइव टीवी

Viral: जमीन पर लेट-लेटकर राजपाल ने किया मजेदार डांस, वीडियो शेयर कर इस दिग्गज ने कही ये बात

Updated Oct 14, 2021 | 12:04 IST

Dance Viral Video: बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने राजपाल यादव का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजपाल धमाकेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बेहद मजेदार है डांस का ये वीडियो
मुख्य बातें
  • राजपाल यादव ने डांस से मचाया धमाल
  • हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर कर कही मजेदार बात
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में जाने माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने राजपाल यादव का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और चटकदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि सोशल मीडिया पर आम पब्लिक से लेकर कई सेलिब्रिटी तक काफी एक्टिव रहते हैं। इसी में एक नाम है हर्ष गोयनका का, जो ट्विटर पर अक्सर काफी मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। राजपाल यादव वो कलाकार हैं, जिन्हें देखते ही कई बार लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस वीडियो में राजपाल 'बाराती डांस' करते हुए नजर आ रहे हैं। हो सकता है राजपाल यादव का यह वीडियो आपने जरूर देखा होगा। लेकिन, लोगों को उनका अंदाज अब भी पसंद आ रहा है।   

राजपाल यादव ने मचाया धमाल...

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, ' इस तरह के अंकल के हर शादी में होते हैं'। इस मजेदार वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन नौ हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ' राजपाल यादव में काफी टैलेंट है'। आलम ये है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।