लाइव टीवी

Video Viral: लड़की ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया धांसू डांस, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Updated Sep 16, 2021 | 10:00 IST

Girl Dance Viral Video: एक लड़की ट्रैफिक सिग्नल पर ही धमाकेदार अंदाज में डांस करने लगी। लड़की को देखकर एक पल के लिए लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बीच रोड लड़की ने मचाया धमाल...
मुख्य बातें
  • ट्रैफिग सिग्नल पर लड़की का धांसू डांस
  • लड़की का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

Girl Dance Viral Video: इस दुनिया में आज कल हर कोई फेमस होना चाहता, नाम कमाना चाहता और खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहता है। इसके लिए तो कई बार लोग ऐसी-ऐसी हरकत तक कर देते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो लोग सुर्खियों में रहने के लिए पब्लिक प्लेस पर ही ऐसा कुछ करने लगते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि, एक लड़की ने जिस तरह से ट्रैफिक सिग्नल पर डांस किए उसने सबको चौंका दिया है।

जानकारी के मुताबिक, डांस करने वाली लड़की का नाम श्रेया कालरा है। कुछ दिन पहले उनके दोस्तों ने एक डेयर थी। जिसके तहत उन्हें बीच सड़क ट्रैफिक रुकते ही डांस करना था। श्रेया ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। श्रेया पेशे से एक सोशल श्रेया कालरा इन्फ्लुएंसर हैं। जैसे ही इन्हें मौका मिला वह ट्रैफिक सिग्नल पर धांसू डांस करने लगीं। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियां रुकती है, श्रेया डांस करने लगती है। लड़की को इस तरह डांस करता देख लोग दंग रह गए। आलम ये था कि सबकी नजरें श्रेया पर ही टिकी थी और वह मजेदार तरीके से डांस कर रही थी। देखें वीडियो...

डांस देखकर दंग रह गए लोग

कई लोगों ने इस मामले को कैमरे में कैद कर लिए और वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है। अब यह वीडियो धमाल मचाने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को shreyakalraa ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कुछ लोग जहां श्रेया की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं।