लाइव टीवी

ऊंट पर महिला ने किया ऐसा धांसू डांस, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Updated Dec 29, 2021 | 11:58 IST

Viral Dance Video: कई लोगों में डांस का जुनून होता है। मौका मिलने पर वो ऐसा धमाल मचाते हैं कि दुनिया देखती रह जाती है। वहीं, कई लोगों के लिए यह रोजी-रोटी का भी जरिया है। इस वायरल वीडियो (Dance Viral Video) में एक महिला ने जिस अंदाज में डांस किया है उसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
डांस से महिला ने मचाया धमाल
मुख्य बातें
  • ऊंट पर खड़ी होकर महिला ने किया धांसू डांस
  • महिला का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस के भी काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कई वीडियो को तो लोग बार-बार देखते हैं। एक ऐसा ही मजेदार डांस का वीडियो (Dance Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला ने जिस अंदाज में ऊंट के ऊपर डांस किया है उसने सबकी 'बोलती' बंद कर दी है। आलम ये है कि लोग इस डांस वीडियो का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 

कई लोगों में डांस का जुनून होता है। मौका मिलने पर वो ऐसा धमाल मचाते हैं कि दुनिया देखती रह जाती है। वहीं, कई लोगों के लिए यह रोजी-रोटी का भी जरिया है। इस वायरल वीडियो (Dance Viral Video) में एक महिला ने जिस अंदाज में डांस किया है उसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। क्योंकि, इस तरह के डांस करना सबके बस की बात नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला ऊंट के ऊपर खड़ी होकर मस्त अंदाज में डांस कर रही है। जिस तरह से वह बैलेंस बनाकर डांस कर रही है उसने सबको हैरान कर दिया है। लेकिन, लोगों को यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर छाया डांस का वीडियो

सबसे बड़ी बात ये है कि जब महिला डांस कर रही होती है तो ऊंट भी बड़े आराम से खड़ा रहता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rajshthani__style_1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 73 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको कैसा लगा ये डांस का वीडियो कमेंट कर जरूर बताएं।