लाइव टीवी

भारतीय परिधानों में 'डांसिंग डैड' ने फिर मचाई धूम, Viral हुआ 'छम्‍मक छल्‍लो' डांस Video

Updated Feb 12, 2021 | 20:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Viral video: रिकी पॉन्‍ड 'घुंघरू' और 'ओ बेटाजी' जैसे गानों पर भी डांस कर चुके हैं, जिन्‍हें खूब पसंद किया गया। खासकर भारतीय परिधानों में उनके डांस वीडियो को और भी पसंद किया जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भारतीय परिधानों में 'डांसिंग डैड' ने फिर मचाई धूम, Viral हुआ 'छम्‍मक छल्‍लो' डांस Video

नई दिल्‍ली : अपने जबरदस्‍त डांस परफॉरमेंस से लोगों का दिल जीतने वाले अमेरिकी इंस्‍टाग्राम यूजर रिकी पॉन्‍ड का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्‍नी के साथ बॉलीवुड फिल्‍म 'रा वन' के चर्चित गाने 'छम्‍मक छल्‍लो' पर डांस करते देखे जा रहे हैं।

इस वीडियो में वह एक बार फिर वह भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। उनका यह डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अपने जबरदस्‍त डांस स्‍टेप्‍स के लिए मशहूर रिकी पॉन्‍ड 'डांसिंग डैड' के तौर पर भी जाने जाते हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यह धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है।

इंस्‍टाग्राम पर जो वीडियो रिकी पॉन्‍ड ने शेयर किया है, उसमें वह केसरिया कुर्ते, सफेद पायजामे के साथ ग्रे कलर के हाफ जैकेट में नजर आ रहे हैं, ज‍बकि उनकी पत्‍नी ने गहरे नीले रंग का लहंगा पहन रखा है। वीडियो में दोनों जबरदस्‍त स्‍टेप्‍स के साथ डांस करते देखे जा रहे हैं।

रिकी पॉन्ड के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसे डांस वीडियो हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अपने डांस वीडियोज की बदौलत सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अपने लिए खास पहचान बनाई है और उन्‍हें डांसिंग डैड भी कहा जाता है।

अपने अधिकांश वीडियो में वह बेटी और बेटे के साथ डांस करते नजर आते हैं। यही वजह है कि उन्‍हें लोग 'डांसिंग डैड' भी बुलाते हैं।