लाइव टीवी

किंग कोबरा ने निगल लिया था जिंदा, फिर इस तरह अपने बच्चे को खतरनाक सांप के मुंह से बचा लाई चुहिया मां

Updated Jul 22, 2022 | 14:07 IST

Mouse And Snake Fight: इस वीडियो में एक चुहिया मां अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ जाती है। चुहिया मां सांप से तब तक भिड़ी रहती है, जब तक वह खतरनाक सांप के मुंह से अपने बच्चे को बचा नहीं लाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सांप से बच्चे को बचा लाई मां
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • खतरनाक सांप से अपने बच्चे को बचा लाई चुहिया मां
  • वीडियो देखकर आपकी खुली रह जाएंगी आंखें

Mouse And Snake Fight: मां चाहे इंसान की हो या किसी जीव-जन्तु की, अपने बच्चे को मुसीबत से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके दिल में किसी भी मां के प्रति प्यार और सम्मान पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इस वीडियो में एक चुहिया मां अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ जाती है। चुहिया मां सांप से तब तक भिड़ी रहती है, जब तक वह खतरनाक सांप के मुंह से अपने बच्चे को बचा नहीं लाती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देका जा सकता है कि किंग कोबरा ने चूहे के बच्चे को जिंदा निगल लिया है। जैसे ही चुहिया मां को यह बात पता चलती है, वह सांप के पीछे पड़ जाती है। इसके बाद वह सांप पर लगातार हमले पर हमला करती है। वह सांप पर तब तक हमला करती रहती है, जब तक सांप परेशान होकर उसके बच्चे को छोड़कर भाग नहीं जाता है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग कह रहे हैं कि चुहिया मां अपने जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाई। देखें वीडियो-

मौत के मुंह से अपने बच्चे को वापस लाती है चुहिया मां

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर पसंद कर रहे हैं और चुहिया मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मुसीबत से घबराना नहीं चाहिए और बिना लड़े हार नहीं माननी चाहिए। अगर चुहिया मां भी खतरनाक सांप से डर गई होती तो आज उसका बच्चा जिंदा नहीं होता। हालांकि चुहिया मां बिना कुछ सोचे-विचारे सिर्फ अपने बच्चे के बारे में सोचती है। इस दौरान वह अपने जान की भी परवाह नहीं करती और सांप पर लगातार वार करती रहती है। 

ये भी पढ़ें- Shocking: बीच सड़क पर धड़ाधड़ गिरीं 10-15 बाइकें, खौफनाक एक्सीडेंट का Video वायरल

चुहिया के वार से सांप इतना परेशान हो जाता है कि वह उसके बच्चे को सड़क पर ही उगलकर झाड़ियों की तरफ भागने लगता है। इसके बाद भी चुहिया मां शांत नहीं रहती है और वह झाड़ियों तक सांप का पीछा करती है। जब उसे लग जाता है कि उसका बच्चा अब एकदम सुरक्षित है तब वह वापस लौटती है। वीडियो को LP Pant नाम के ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दिल वाली इमोजी कमेंट कर रहे हैं।