लाइव टीवी

इस भिखारी की स्मार्टनेस देख बड़े-बड़े हीरो भी शरमा जाएंगे, स्वैग देखकर यूजर्स भी हो गए फिदा

Updated Aug 14, 2022 | 11:35 IST

Smart Begger Photo: तस्वीर में भिखारी का स्वैग देखकर लोग हैरान रह गए हैं। ज्यादातर यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि तस्वीर में मौजूद शख्स कोई भिखारी (Beggar) नहीं बल्कि मॉडल है। वहीं ज्यादातर लोग इस भिखारी को बड़े-बड़े मॉडल्स से कंपेयर करने लगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मॉडर्न भिखारी
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक भिखारी की तस्वीर
  • भिखारी की तस्वीर देखकर हैरान रह गए लोग
  • किसी मॉडल से कम नहीं लग रहा है भिखारी

Smart Begger Photo: आपने अक्सर देखा होगा कि सड़क पर रेड सिग्नल (Red Signal) होते ही कई भिखारी लोगों से पैसे मांगने आ जाते हैं। इसमें कुछ बच्चों से लेकर बूढ़े और बड़े भिखारी भी दिखते हैं। कई लोगों के हाथ-पैर में दिव्यांगता होती है। इसीलिए ज्यादातर लोग तरस खाकर भिखारियों को पैसे दे देते हैं। इसी क्रम में आज एक ऐसे भिखारी की फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। इस भिखारी का स्वैग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उस पर फिदा हो गए हैं।

यह भिखारी दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते नजर आया है। इस दौरान किसी ने भिखारी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से उसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर में भिखारी का स्वैग देखकर लोग हैरान रह गए हैं। ज्यादातर यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि तस्वीर में मौजूद शख्स कोई भिखारी (Beggar) नहीं बल्कि मॉडल है। वहीं ज्यादातर लोग इस भिखारी को बड़े-बड़े मॉडल्स से कंपेयर करने लगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि भिखारी को देखकर बड़े-बड़े हीरो भी शरमा जाएंगे।

मॉर्डन भिखारी!

कुछ लोगों को यह भिखारी बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर और पुष्पा के अल्लू अर्जुन की तरह नजर आ रहा है। ज्यादातर लोग कंफ्यूज हैं और कह रहे हैं कि फोटो में दिख रहा शख्स भिखारी नहीं हो सकता। हालांकि, हमें भी यह पता नहीं चल पाया है कि शख्स भिखारी है या नहीं। हो सकता है कि वह किसी एक्ट में भाग ले रहा हो। फिलहाल इस भिखारी की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बहुत से लोग फोटो को देखकर कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। इस तस्वीर को @hindu_uttam नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। एक यूजर ने फोटो देखकर कहा, 'मॉडर्न भिखारी।'