लाइव टीवी

Desi Jugaad: क्या वैज्ञानिकों के पास होगा इतना दिमाग! पानी से बचने के लिए लगाया गजब का जुगाड़

Updated Jul 06, 2022 | 18:22 IST

Desi Jugaad Video: एक युवक ने सड़क पर भरे पानी से बचने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी अपना माथा पकड़ लेगें। इस शख्स के जुगाड़ को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आपके दिमाग में कभी ऐसा आइडिया क्यों नहीं आया। यह शख्स जिस सड़क से गुजर रहा था, चारों तरफ के लोग बस इसे ही निहार रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर गोली की रफ्तार से वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पानी से बचने का जुगाड़
मुख्य बातें
  • जुगाड़ का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा आपने
  • वीडियो देखकर कह उठेंगे भारतीय हैं सबसे जुगाड़ू
  • पानी से बचने के लिए लगाया गजब का जुगाड़

Desi Jugaad Video: भारत के लोग जुगाड़ के मामले में सबसे आगे हैं। अगर भरोसा नहीं हो रहा है तो इस वीडियो को देख लीजिए। एक युवक ने सड़क पर भरे पानी से बचने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी अपना माथा पकड़ लेगें। इस शख्स के जुगाड़ को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आपके दिमाग में कभी ऐसा आइडिया क्यों नहीं आया। यह शख्स जिस सड़क से गुजर रहा था, चारों तरफ के लोग बस इसे ही निहार रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर गोली की रफ्तार से वायरल हो गया है।

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। कई शहरों में तो पहले दौर की बारिश में ही जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भी कई इलाकों में जलभराव की वजह से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नॉर्थ-ईस्ट राज्य असम तो इस समय पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त है और वहां सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। देखें वीडियो- 

पानी से बचने के लिए गजब का जुगाड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बाढ़ के पानी में बाहर निकलता है। इस बीच सड़क पर भरे पानी और कीचड़ से खुद को बचाने के लिए शख्स ने जो जुगाड़ निकाला है, उसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। दरअसल, शख्स ने दो प्लास्टिक के स्टूलों को रस्सी के सहारे बांध लिया है। इसके बाद इन रस्सियों को उसने अपने एक-एक हाथ में पकड़ लिया है। अब आप देख सकते हैं कि जब शख्स को पानी में अपना दाहिना पैर रखना होता है तो वह दाहिने हाथ के स्टूल को रस्सी के सहारे पानी में रखता है। इसके बाद वह उस पर खड़ा हो जाता है।

ये भी पढ़ें- यूक्रेन की इस महिला को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं दुनियाभर के पुरुष! खुद बताई आपबीती

इसके बाद जब शख्स को बायां पैर रखना होता है तो वह बायां हाथ आगे कर रस्सी के सहारे स्टूल को पानी में रखता है और उस पर खड़ा हो जाता है। ऐसा कर-करके वह पानी में बड़े आराम से चलता चला जा रहा है। शख्स के इस जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उसके दिमाग की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस जुगाड़ से वह भी अपने आपको पानी और कीचड़ से बचा सकते हैं। वीडियो को CSC VLE RAJENDRA SAMEDIYA नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'इसमें गिरने की संभावना काफी कम होती है।'