लाइव टीवी

Video: लड़ते-लड़ते बड़े से नाले में गिर गईं देवरानी-जेठानी, फिर वहीं करने लगीं मुक्केबाजी

Updated Jun 17, 2022 | 16:40 IST

Ajmer Women Fight Video: जायदाद के बंटवारे में कथित तौर पर देवरानी और जेठानी इतनी खतरनाक तरीके से लड़ती हैं कि लड़ते-लड़ते वह एक बड़े से नाले में गिर जाती हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि नाले में गिरने के बाद भी दोनों की लड़ाई बंद नहीं होती है और दोनों एक-दूसरे पर लात-जूते चलाती रहती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महिलाओं में जमकर हुई लड़ाई
मुख्य बातें
  • देवरानी-जेठानी में जमकर हुई लड़ाई
  • लड़ते-लड़ते गिर गईं नाले में
  • नाले में ही करने लगीं मारपीट

Ajmer Women Fight Video: आपने अपने आस-पास भी जमीन-जायदाद को लेकर दो परिवारों को लड़ते देखा होगा। कई बार यह लड़की इतनी खतरनाक हो जाती है कि मामला थाना-पुलिस तक पहुंच जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जायदाद के बंटवारे में कथित तौर पर देवरानी और जेठानी इतनी खतरनाक तरीके से लड़ती हैं कि लड़ते-लड़ते वह एक बड़े से नाले में गिर जाती हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि नाले में गिरने के बाद भी दोनों की लड़ाई बंद नहीं होती है और दोनों एक-दूसरे पर लात-जूते चलाती रहती हैं।

वायरल वीडियो राजस्थान के अजमेर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं एक बड़े से नाले में जमकर मुक्केबाजी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों करोड़पति घर की देवरानी-जेठानी हैं। दोनों में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बहस शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों महिलाओं में सड़क पर ही मारपीट होने लगी। दोनों में मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों लड़ते-लड़ते सड़क के किनारे बने एक बड़े से नाले में गिर गईं।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

सबसे हैरानी की बात यह है कि नाले में गिरने के बाद भी दोनों में मारपीट रुकी नहीं और एक-दूसरे पर वार करती रहीं। आप देख सकते हैं कि दोनों को झगड़ा करता देख वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि ये लोग उन्हें रोकने की बजाए खुद भी लड़ने लगे। आप देख सकते हैं कि दो और शख्स भी नाले में कूद जाते हैं और एक-दूसरे पर मुक्केबाजी करने लगते हैं। यह पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। देखें वीडियो- 

बताया जा रहा है कि राजस्थान के ब्यावर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परिवार के ही लोग आपस में भिड़ गए थे। इस लड़ाई में महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट पर उतर आईं और पेट्रोल पंप के सामने बने नाले में लड़ते-लड़ते गिर गईं। आप देख सकते हैं कि अंत में एक लड़की और नाले में कूदती है और एक महिला को पीटने लगती है। इसके बाद एक शख्स ऊपर से लातों की बारिश करता नजर आता है।