लाइव टीवी

Viral: बेहद मजेदार है Digital Payment का ये Video, लोग जमकर कर रहे तारीफ

Updated Nov 09, 2021 | 10:51 IST

आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनमें कई बार वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कई बार सीख देने वाले होते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वो थोड़ा अलग है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
डिजिटल पेमेंट का बेहतरीन अंदाज
मुख्य बातें
  • डिजिटल पेमेंट का मजेदार वीडियो
  • नंदी बैल के माथे पर लगा यूपीआई बारकोड
  • पीएम मोदी की लोग जमकर कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप गोते लगाते हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। कई बार चीजें हंसाने वाली होती है, तो कई बार हैरान करने वाली। वहीं, कुछ चीजों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में डिजिटल पेमेंट को लेकर एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

इस वायरल वीडियो को जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया है। ये तो हम सब जानते हैं कि आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनमें कई बार वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कई बार सीख देने वाले होते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वो थोड़ा अलग है। जैसा कि आप देख सकते हैं इस वीडियो में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाया गया है। एक शख्स दान करने के लिए नंदी बैल के माथे पर लगे यूपीआई बारकोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और मजा भी आ रहा है। 

पीएम मोदी की लोग कर रहे तारीफ

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 30 सेकेंड का यह वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। जबकि, 44 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' मोदी है तो मुमकिन है'। आलम ये है कि लोग पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।