लाइव टीवी

18 साल से 47 किलो की ये चीज अपने शरीर में ढो रही थी महिला, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Updated Feb 16, 2022 | 16:18 IST

एक महिला ट्यूमर की समस्या से काफी परेशान थी। 18 साल तक महिला ने उस ट्यूमर को अपने शरीर के अंदर रखा। लेकिन, डॉक्टर्स ने आखिरकार महिला इस समस्या से निजात दिला दी।

Loading ...
ट्यूमर के कारण महिला का वजन दोगुना हो गया था
मुख्य बातें
  • जिसे लोग समझ रहे थे गैस की समस्या वो निकली खतरनाक बीमारी
  • ट्यूमर का साइज देखकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
  • 4 सर्जन और 8 डॉक्टर्स ने मिलकर महिला को दिया नया जीवन

Ajab Gajab News In Hindi: ये दुनिया अजीबोगरीब (Weird World) रहस्यों से भरी हुई है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता?  गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला शरीरी में इतनी भयानक चीज थी कि देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। हालांकि, बाद में डॉक्टर्स ने उस महिला को नई जिंदगी भी दी, जिसकी चर्चाएं हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, देवगढ़ बरिया की रहने वाली एक महिला शुरुआत में पेट दर्द की समस्या से परेशान थी। लोगों को लगता था कि गैस के कारण ये समस्या हो रही है। लेकिन, धीरे-धीरे पेट फूलने लगा। तभी लोगों ने गैस का ही कारण बताया। हालांकि, जब मामला हाथ से बाहर होने लगा तो डॉक्टर से संपर्क किया गया है, जिसके बाद पता चला कि ये कोई गैस नहीं बल्कि पेट में ट्यूमर है। साल 2044 में ट्यूमर का साइज छोटा था। महिला के बेटे ने उसी वक्त सर्जरी करवाने का फैसला किया। लेकिन, डॉक्टर्स का कहना था कि ट्यूमर ने फेफड़े, गुर्दे, आंत समेत कई आंतरिक अंगों को जकड़ रखा है। लिहाजा, ज्यादा जोखिम बताते हुए डॉक्टर्स ने उसे सिल दिया। लेकिन, धीरे-धीरे पेट का आकार बढ़ता गया और विगत कुछ समय में तो उसने विकराल रूप धारण कर लिया।   

ये भी पढ़ें -  VIRAL: 'सोनम गुप्ता के बाद राशि बेवफा है', 20 रुपए का नोट वायरल, लोग जमकर ले रहे मजे

18 साल से 47 किलो ट्यूमर को ढो रही थी महिला

आखिर, इस साल डॉक्टर्स ने तय किया की महिला की सर्जरी की जाएगी। डॉक्टर्स ने जब महिला का ऑपरेशन किया तो पेट से 47 किलो का ट्यूमर निकला। इतना बड़ा ट्यूमर देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। गौरतलब है कि महिला 18 साल से इस ट्यूमर को अपने साथ ढो रही थी। ट्यूमर के कारण महिला का वजन भी दोगुना हो गया था। वहीं, ट्यूमर निकलते ही महिला का वजन 49 किलो बताया जा रहा है। डॉक्टर्स ने कहा कि ऑपरेशन करना काफी रिस्की भी था। क्योंकि, महिला सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी और रक्तचाप भी काफी बढ़ गया। इस ऑपरेशन को करने में चार घंटे का समय लगा। चार सर्जन और आठ डॉक्टर्स की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति अब ठीक है। फिलहाल, डॉक्टर्स की देखरेख में है।