लाइव टीवी

हद है! 50 बैटरी खाने के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती, एडमिट होने के बाद भी महिला ने खा ली 5 बैटरी

Updated Sep 19, 2022 | 13:08 IST

​Doctors removed 55 batteries from woman’s stomach: महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए घड़ी और टॉर्च में लगने वाली 50 बैटरी खा ली। इसके बाद जब महिला की तबियत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि महिला ने अस्पताल में एडमिट होने के बाद भी 5 बैटरी खा ली।

Loading ...
Image Credit- Irish Medical Journal
मुख्य बातें
  • आयरलैंड की महिला ने किया हैरान करने वाला काम
  • खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए महिला ने खाई 55 बैटरी
  • अस्पताल में भर्ती होने के बाद खाई थी 5 बैटरी

​Doctors removed 55 batteries from woman’s stomach: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जानबूझकर अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। आयरलैंड की एक 66 साल की महिला ने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए घड़ी और टॉर्च में लगने वाली 50 बैटरी खा ली। इसके बाद जब महिला की तबियत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि महिला ने अस्पताल में एडमिट होने के बाद भी 5 बैटरी खा ली।

महिला ने निगली 55 बैटरी

'आयरिश मेडिकल जर्नल' में छपी खबर के अनुसार, महिला ने जानबूझकर 50 बैटरियों को निगल लिया था। महिला ने बिना गिने ही इन बैटरियों को खाया था। इसके बाद महिला को आनन-फानन में सेंट विंसेंट यूनिवर्सिटी हास्पिटल में एडमिट कराया गया। शुरुआत में डॉक्टर्स को लगा कि मरीज स्वाभाविक रूप से अपने शरीर के माध्यम से बैटरियों को पार कर जाएगा, हालांकि, जब महिला के शरीर का स्कैन किया गया तो पता चला कि बैटरियां उसके पेट में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में कुत्ते से क्रूरता! चलती कार से बांध घसीटा, वायरल हुआ VIDEO तो डॉक्टर पर केस

हर हफ्ते निगलती थी बैटरी

रिपोर्ट के अनुसार, महिला थोड़ा-थोड़ा करके उन बैटरियों को निगल रही थी। पहले सप्ताह उसने पांच AA बैटरी खाई थी। ये बैटरियां बहुत भारी थीं। इसलिए ये पेट जघन की हड्डी पर जाकर लटक गईं। जिसे सर्जरी करके से हटाना पड़ा। डॉक्टर्स ने पेट में एक छोटा सा छेदकर 46 बैटरियों को निकाला। महिला के पेट से AA और AAA दोनों टाइप की बैटरियां निकाली गईं। इसके बाद कोलन में फंसी 4 बैटरियों को अलग तरह से सर्जरी के द्वारा निकाला गया।