लाइव टीवी

Funny Video: कभी कुत्ते को 'बिलियर्ड' खेलते हुए देखा है? वीडियो देख रह जाएंगे हक्के-बक्के

Updated Sep 15, 2021 | 12:47 IST

Dog Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक कुत्ता 'बिलियर्ड' खेलते हुए नजर आ रहा है। कुत्ते का अंदाज देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये कुत्ता को कमाल का है...
मुख्य बातें
  • कुत्ते को 'बिलियर्ड' खेलते हुए देखा है?
  • कुत्ते का अंदाज देख लोग रह गए दंग
  • बेहद मजेदार है ये वीडियो

Dog Funny Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर काफी हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। लेकिन, आज जो हम वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर हंसी तो आएगी ही, लेकिन हैरानी भी जरूर होगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ता काफी मजेदार अंदाज में 'बिलियर्ड' खेल रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक कुत्ता भी इतने शानदारी तरीके से बिलियर्ड खेल सकता है।

ये तो हम सब जानते हैं कुत्ते को सबसे वफादार और समझदार जानवर माना जाता है। कई बार तो उनकी हरकत बिल्कुल इंसानों जैसी होती है। जिन पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। क्योंकि, जिस गेम को खेलने में इंसानों की 'हालत' खराब हो जाती है उस गेम को एक कु्त्ता बड़े ही शानदार तरीके से खेल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स 'बिलियर्ड' गेम रहा है और उसके साथ एक कु्त्ता भी मौजूद है। शख्स कुत्ते को शॉट मारने के लिए व्हाइट बॉल देता है। बॉल मिलते ही कु्त्ता अपने पैरों से उसे किक मारता है और शानदार निशाना लगाता है। देखें वीडियो...

बेहद मजेदार है वीडियो

कुत्ते का गेम देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। आखिर, हो भी क्यों नहीं इस गेम को खेलने में अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। बहरहाल, लोगों को कुत्ते का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'funny_desi420' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।