लाइव टीवी

Viral Video: ये आराम का मामला है...कुत्ते ने इस तरह की घोड़े की सवारी, देखते रह गए लोग

Updated Jul 20, 2022 | 11:18 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते और घोड़े का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
क्या सीन है भाई...
मुख्य बातें
  • मजेदार है कुत्ते और घोड़े का ये वीडियो
  • कुत्ते ने की घोड़े की सवारी
  • बार-बार लोग इस मजेदार वीडियो को देख रहे

Dog Horse Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसे बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ चीजों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक कुत्ता बड़े मजे से घोड़े की सवारी कर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। 

कई जानवर भी इंसानों की तरह हरकत करते नजर आते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता बड़े आराम से घोड़े की पीठ पर बैठा है। वहीं, घोड़े कुत्ते को बिठाकर शहर में बड़े मजे से घूम रहा है। इतना ही नहीं ट्रैफिक लाइट आने पर घोड़ रुक भी गया। सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसा करते हुए घोड़े को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  OMG: 1038 रुपए का खाना और 2.5 लाख रुपए टिप, महिला वेटर के साथ ये क्या हुआ?

क्या सीन है भाई?

वीडियो (Dog Horse Viral Video) देखकर आपको भी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Yoda4ever' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब चार लाख लोग देक चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, 27 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये आराम का मामला है। जबकि, किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।