लाइव टीवी

Funny Video: कुत्ते को जंप करा रही थी महिला, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी

Dog Woman Video Kutte ke chakkar mein gir padi mahila funny video in hindi
Updated Sep 10, 2021 | 16:36 IST

Dog Funny Video: एक महिला कुत्ते को जंप कराने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, महिला का खुद बैलेंस बिगड़ गया और वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। वीडियो देख लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
Dog Woman Video Kutte ke chakkar mein gir padi mahila funny video in hindiDog Woman Video Kutte ke chakkar mein gir padi mahila funny video in hindi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कुत्ते के चक्कर में महिला के साथ खेल हो गया...
मुख्य बातें
  • कुत्ते के चक्कर में महिला के साथ हो गया खेल
  • इस तरह गिरी महिला देखकर लोगों की छूट रही हंसी
  • मजेदार है वीडियो

Dog Woman Funny Video: बहुत पुरानी कहावत है 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी'। जिसने भी कहा है बिल्कुल सही कहा। क्योंकि, कई बार इस चक्कर में ऐसी-ऐसी घटना घट जाती है जिसके बारे में जानकर लोग कांप जाते हैं। हालांकि, कई बार मजेदार घटना भी घटती है जिसे देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। इस वीडियो में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जब वह कुत्ते को जंप कराने में खुद गिर गई। क्योंकि, उसका ध्यान भटका और वह सीधे जमीन पर पहुंच गई। आलम ये है कि महिला के साथ जिस तरह से घटना घटी उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है।

दरअसल, कई बार 'एक्स्ट्रा कॉन्फिडेंस' में लोग खुद के साथ ऐसा कर लेते हैं, जिन पर उन्हें यकीन नहीं होते रहता है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब वह अपने कुत्ते के साथ जॉगिंग पर निकली थी। वीडियो में देख सकते हैं एक महिला कुत्ते के साथ जॉगिंग करते हुए जा रही होती है। लेकिन, रोड पर बल्ली लगा था। महिला ने जब उस बल्ली को देखा तो उनकी नजर कुत्ते पर चली गई। महिला खुद भी बल्ली को जंप कर रही थी और कुत्ते को भी जंप करवा रही थी। लेकिन, उसका पैर बल्ली से टकराया और वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। बड़ी बता ये कि कुत्ता बल्ली पार करने में कामयाब हो गया, लेकिन महिला के साथ खेल हो गया। देखें वीडियो...

मजेदार है वीडियो

वीडियो देख आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी। सोच रहे होंगे कुत्ते के चक्कार में महिला का मजाक बन गया। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'comedy_videos9752' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।