लाइव टीवी

Shocking Video: पैदल जा रही लड़की के पैरों से लिपट गया खूंखार अजगर, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

Updated Sep 03, 2022 | 17:25 IST

Shocking Video: एक लड़की कहीं जा रही होती है, तभी एक अजगर उसके पैरों में लिपट जाता है। हालांकि, लड़की बिल्कुल भी डरती नही है। वह भी अजगर के साथ खिलवाड़ करने लगती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अजगर का वीडियो
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • अजगर के साथ खिलवाड़ करने लगी लड़की
  • चलते-चलते लड़की के पैर में लिपट गया अजगर

Shocking Video: अजगर को इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। वह देखते ही देखते अपने शिकार को जिंदा निगल जाता है। आपने कई बार देखा होगा कि अपने शिकार को वह अपने शरीर से लपेटकर उसकी जान निकाल लेता है। इन दिनों एक अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कहीं जा रही होती है, तभी एक अजगर उसके पैरों में लिपट जाता है। हालांकि, लड़की बिल्कुल भी डरती नही है। वह भी अजगर के साथ खिलवाड़ करने लगती है। वीडियो किसी मॉल का लग रहा है। लड़की मॉल घूमने जाती है और वहीं पर अजगर आ जाता है। इसके बाद अजगर उस लड़की के पैरों से लिपट जाता है। आप देख सकते हैं कि लड़की घबराने की बजाय मजे से उसके साथ खेलने लगती है। देखें वीडियो- 

हैरान करने वाला वीडियो

आप देख सकते हैं कि लड़की अपने पैरों से अजगर को निकालने की कोशिश भी करतही है। हालांकि, अजगर आसानी से उसके पैरों को छोड़ता नहींं है। वह काफी जोर से लड़की के पैरों को जकड़ा होता है। दूसरी तरफ लड़की भी अपने पैर को अजगर से छुड़ाने के लिए पूरी मेहनत लगा देती है। इसके बाद अजगर लड़की का पैर तो छोड़ देता है, लेकिन उसका जूता खींच ले जाता है। बाद में जैसे-तैसे लड़की अजगर के कब्जे से जूते वापस लाती है। वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में लड़की जिस तरह अजगर के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही है, वैसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।