लाइव टीवी

VIDEO: मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी, दुखी होकर टॉवर पर चढ़ गया नशेड़ी पति, जानें फिर क्या हुआ?

Updated Jul 27, 2022 | 12:21 IST

Today Viral Video: एक शख्स अपनी पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद ऐसा बवाल काटा जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पत्न के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा शख्स
मुख्य बातें
  • पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए शख्स ने अपनाया अनोखा तरीका
  • 100 फुट के मोबाइल टॉवर पर चढ़कर शख्स ने मचाया तांडव
  • वीडियो देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के

Today Viral Video: आप सबको शोले मूवी तो याद होगी। खासकर, फिल्म का वो सीन जिसमें बसंती के लिए वीरू नशे में धुत होकर टंकी पर चढ़ जाते हैं। फिर क्या होता है उसे बताने की जरूरत नहीं है। एक ऐसा ही वीडियो महाराष्ट्र से सामने आया है, जिसे देखकर एक बार फिर आपको शोल फिल्म की याद आ जाएगी। क्योंकि, एक शख्स अपनी पत्नी के लिए नशे में धुत होकर टॉवर पर चढ़ गया। इसके  बाद उसने ऐसा ड्रामा किया, जिसे देखकर सब दंग रह गए। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है। 

बताया जा रहा है कि ये अजीबोगरीब घटना जालना जिले की है। गणपत बकल नामक शख्स की पत्नी काफी समय से मायके में थी। गणपत अपनी पत्नी को वापस लाना चाहता था। लेकिन, वो नहीं आ रही थी। लिहाजा, उसने कुछ ऐसा करने का फैसला किया जिसकी कल्पना आमतौर पर नहीं की जा सकती। पुलिस का कहना है कि शख्स नशे में धुत होकर 100 फुट के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी पत्नी से मायके से वापस आने की मांग करने लगा। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  गजब: कभी भारत के पास था हाथी वाला हेलिकॉप्टर, ऐतिहासिक फोटो वायरल, जानें मामला

शख्स का हाईवोल्टेज ड्रामा

वीडियो देखकर आप भी सकते में पड़ गए होंगे। उसे नीचे उतरने के लिए काफी जद्दोजहद की गई इसके बावजूद वो मानने के लिए तैयार नहीं था। बाद में ग्रामीणों, दमकल और पुलिस कर्मियों ने जब उसे आश्वासन दिया कि वो सब उसकी पत्नी को वापस बुलाने में मदद करेंगे। तब जाकर वो नीचे उतरा। वहीं, इस पूरे मामले को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिस पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।